यह था पहले परीक्षा का समय
हायर सेकेंडरी कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 7.30 बजे से 10.30 बजे तक आयोजित की जानी थी। वहीं हाइस्कूल कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित करने के आदेश थे। सुबह से अधिक सर्दी होने के कारण परीक्षा का टाइम टेबल बदल दिया है। 23 दिसम्बर को आयुक्त लोक शिक्षण मप्र अभय वर्मा ने आदेश में बताया कि उच्चतर माध्यमिक का समय सुबह 8 बजे से 11.30 बजे तक और हाइस्कूल का परीक्षा समय सुबह 11.05 बजे से दोपहर 2.15 बजे तक रखा गया है।
स्कूलों का समय नहीं बदला
अब भी स्कूलों समय नहीं बदला गया है। अब भी निजी स्कूल सुबह 7.30 बजे ही लगाए जा रहे है। पूर्व में कलेक्टर सर्दी को देखते हुए समय में बदलाव कर देते थे, लेकिन राज्य शिक्षा विभाग ने इस मामले में 2021 में नियम बदलकर इसका अधिकार स्वयं के पास रखा व कलेक्टर को सिर्फ सिफारिश का अधिकार दिया। इसमे भी नियम बनाया कि 10 डिग्री से कम तापमान होने पर ही स्कूलों का समय बदलेगा। अब जबकि चार दिन से तापमान 10 डिग्री से कम है, इसके बाद भी अब तक समय में बदलाव की सिफारिश नहीं हुई है।
ये है फैक्ट फाइलकक्षा कुल बच्चे
9वीं 13101
10वीं 11298
11वीं 9408
12वीं 6446
कुल 40253
हमारी तैयारी पूरी
कक्षा 9 से 12 तक की छ:माह की परीक्षा को कराने के लिए हमारी तैयारी पूरी है। इसके समय में 30 मिनट का बदलाव किया गया है।
– केसी शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी रतलाम