RATLAM

लॉगिन करने में हो रही दिक्कत:डॉक्टरों की हाजिरी में अड़चन अभी लॉगिन नहीं कर पा रहे

Published

on

रतलाम ~~डॉक्टरों की जीपीएस पर आधारित हाजिरी में अड़चन आ गई है। डॉक्टरों की आईडी तो भोपाल मिल गई है, लेकिन अभी डॉक्टर लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में अभी पुराने सिस्टम से ही हाजिरी हो रही है। जबकि, स्वास्थ्य विभाग के आदेश से 1 जनवरी से एप्लिकेशन से लगी हाजिरी को ही मान्य किया जाना है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग ने जीपीएस बेस्ड बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू कर दिया है। डॉक्टरों और स्टाफ को तीन दिन का समय सार्थक एप डाउनलोड करने के लिए दिया था। 1 जनवरी से यह सुविधा शुरू भी हो जानी थी। लेकिन, अब तक पुराने सिस्टम से ही हाजिरी हो रही है। जिला अस्पताल में लॉगिन समस्या आने के कारण हाजिरी शुरू नहीं हो सकी है। सिविल सर्जन ने आईडी की जानकारी भोपाल भेजी है।

डॉक्टरों के देरी से पहुंचने की शिकायत आती है
इधर, डॉक्टरों का समय साधने के लिए बायोमैट्रिक अटेंडेंस की शुरुआत की है। अस्पताल में डॉक्टरों के देरी से आने या बीच में चले जाने के मामले सामने आते हैं। इस आदेश में डॉक्टरों को अपनी मूल पदस्थापना पर ही हाजिरी लगानी होगी। डाटा से छेड़छाड़ होता है, तो अधिकारी और कर्मचारी दोनों जिम्मेदार होंगे।

जल्द शुरू कर देंगे अटेंडेंस
लॉगिन समस्या के कारण अभी शुरुआत नहीं हो सकी है। इसे जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। सभी डॉक्टरों की आईडी तैयार है।
– डॉ. आनंद चंदेलकर, सिविल सर्जन, रतलाम

Trending