RATLAM

पूर्व विधायक ने तलवार से काटा केक:जितेंद्र गेहलोत के जन्मदिन पर समर्थकों ने जेसीबी से बरसाए फूल

Published

on

आलोट~~आलोट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ने शुक्रवार को तलवार से केक काटा। इसका वीडियो भी सामने आया है। आलोट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत का शुक्रवार को जन्मदिन है। उन्होंने समर्थकों के साथ बड़ावदा में जश्न मनाया। बस स्टैंड पर पूर्व विधायक के समर्थकों ने कार्यक्रम किया था। इसमें पूर्व विधायक ने तलवार से केक काटा।

जितेंद्र गेहलोत भारतीय जनता पार्टी से विधायक रहे हैं। 6 जनवरी को वे अपना जन्मदिन मनाने निकले। समर्थकों ने जीसीबी से फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।गहलोत के साथ भाजपा कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि भी थे। आलोट व ताल में भी जितेन गहलोत को जन्मदिन के अवसर पर जगह-जगह स्वागत हुआ।

Trending