RATLAM

मंदिरों में देवी-देवताओं के बदल गए पहनावे

Published

on

मंदिरों में देवी-देवताओं के बदल गए पहनावे

रतलाम। कड़कड़ाती सर्दी से हर कोई परेशान है। सुबह से रात तक ऊनी वस्त्रों में दुबके नजर आ रहे हैं। जहां सर्द हवाओं से जहां इंसान ठिठुर रहे है, वहीं अब भक्तों ने शहर मंदिरों में विराजमान देवी-देवताओं के पहनावे भी बदल दिए है। शाम को आरती के बाद भक्तों की ओर से रात्रि विश्राम के लिए भगवानों को कंबल के साथ ऊनी वस्त्र, टोपी और शॉल ओढ़ाई जा रही है। शास्त्रीनगर सांई मंदिर पर बाबा को ऊनी टोपी और शाल पहनाई जा रही है। तोपखाना गोवर्धननाथ जी के मंदिर में भगवान को कंबल ओढ़ाकर सर्दी से राहत पहुंचाया जा रहा है।

पांच दिन में लुढ़का 4 डिग्री पारा
कड़कड़ाती सर्दी ने पिछले तीन दिनों से लोगों के हाल बेहाल कर दिए है, पिछले पांच दिन हर दिन लुढ़क रहे तापमान का सिलसिला जारी है। 1 जनवरी को जहां रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था, वह 5 जनवरी को 6.2 डिग्री पर आ गया। यानि पांच दिन में 3.8 डिग्री तक पहुंच गया। वैसे तो 30 दिसंबर से ही तापमान में गिरावट की दौर शुरू हो गया था, जो आज तक थमा नहीं ह

दिन का तापमान 21 डिग्रीमौसम प्रेक्षक महेशकुमार शर्मा ने बताया कि गुरुवार को दिन के तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाकर पारा 21.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि रात के तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वैसे सर्द हवा के कारण सुबह से रात तक ऊनी वस्त्रों में लोग दुबके नजर आए, तो कहीं कहीं दिन में अलाव जलते रहे।
पिछले एक सप्ताह का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
30 दिसंबर 29.2 13.0
31 दिसंबर 24.2 12.6
01 जनवरी 23.6 10.0
02 जनवरी 24.2 9.0
03 जनवरी 22.6 8.0
04 जनवरी 20.2. 6.5
05 जनवरी 21.2 6.2

Trending