RATLAM

रतलाम में करणी सैनिकों का प्रदर्शन:सीएम शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाकर करणी सैनिकों ने जताया रोष, करणी सेना परिवार का भोपाल में चल रहा जन आंदोलन

Published

on

रतलाम में करणी सैनिकों का प्रदर्शन:सीएम शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाकर करणी सैनिकों ने जताया रोष, करणी सेना परिवार का भोपाल में चल रहा जन आंदोलन

रतलाम~~प्रदेश की राजधानी भोपाल में करणी सेना परिवार द्वारा 8 जनवरी से शुरू किए गए जन आंदोलन की मांगे नहीं माने जाने से नाराज करणी सैनिकों ने रतलाम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया है। करणी सैनिकों ने रतलाम के महाराणा प्रताप चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर लोकेंद्र टॉकीज चौराहे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाया है। करणी सैनिकों की मांग है कि भोपाल में चल रहे हैं जन आंदोलन की सभी 22 मांगों को लेकर प्रदेश सरकार लिखित आश्वासन दे। गौरतलब है कि लाखों करणी सैनिकों के जंबूरी मैदान में एकत्रित होकर किए गए प्रदर्शन को नजरअंदाज करने और मांगे नहीं माने जाने से करणी सैनिक अलग-अलग जिलों में प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन कर रहे हैं।

दरअसल आर्थिक आधार पर आरक्षण की प्रमुख मांग सहित कुल 22 मांगों को लेकर 8 जनवरी के दिन करणी सेना परिवार और अन्य सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में जुटे थे। वही जन आंदोलन के नेता जीवन सिंह शेरपुर सहित अन्य कार्यकर्ता 3 दिनों से अनशन पर बैठे हुए हैं। लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा इतने बड़े जन आंदोलन को नजरअंदाज किए जाने से नाराज करणी सैनिकों ने आज प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया है। रतलाम शहर सहित जावरा,सैलाना और ग्रामीण क्षेत्रों में भी करणी सैनिकों ने विरोध प्रदर्शन किया है। वहीं, करणी सेना से जुड़े कई भाजपा पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे पोस्ट किए हैं।

Trending