RATLAM

सनातन सोशल ग्रुप के स्थापना दिवस पर होगा महासुंदरकांड पाठ

Published

on

सनातन सोशल ग्रुप के स्थापना दिवस पर होगा महासुंदरकांड पाठ

रतलाम। सनातन सोश्यल ग्रुप का स्थापना दिवस 14 जनवरी मकर संक्रांति पर धार्मिक आयोजनों के साथ धूमधाम से मनाएगा। शहर के मध्य स्थित श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर पर महासुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा और अध्यक्ष अनिल पुरोहित ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर सनातन सोश्यल ग्रुप अपना स्थापना दिवस संत आत्मानंदजी सरस्वती कांचीपुरम् के सानिध्य में मनाएगा। स्थापना दिवस के अवसर पर मेहंदी कुई बालाजी मंदिर पर महासुंदरकांड का पाठ पंडित गोपालकृष्ण शर्मा एवं साथियों के साथ किया जाएगा। इसके अलावा श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मंडल के सदस्यों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। सायंकाल 7 बजे महाआरती का आयोजन होगा। ग्रुप संयोजक शर्मा, अध्यक्ष पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, अनिल झालानी, प्रेम उपाध्याय, बजरंग पुरोहित, प्रदीप उपाध्याय, राजेश माहेश्वरी, बसंत पंड्या, प्रहलाद राठौर, मोहनलाल धभाई, अश्विनी शर्मा, पवन सोमानी, दिनेश राठौड़, बद्रीलाल परिहार, मोहन मुरलीवाला, कन्हैयालाल जाट, निलेश सोनी, रवि पंवार, गोपाल शर्मा, विशाल अग्रवाल ने सभी कार्यक्रमों में पदाधिकारी, सदस्यों सहित समाजजनों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर धर्मलाभ लेने की अपील की।

Trending