झाबुआ

अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल में दी गई “विकसित युवा विकसित भारत की प्रेरणा”

Published

on


झाबुआ —– अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल में 12 जनवरी 2023 गुरूवार को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह की प्रार्थना से हुआ। शिक्षिका अर्चिता राठौर ने स्वामी विवेकानंद जी का विस्तृत परिचय दिया,जिसमें उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद एक महान आध्यात्मिक गुरु थे। स्वामी विवेकानंद वह शख्स थे जिससे आज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के करोड़ों युवा प्रेरणा लेते हैं। आज 12 जनवरी के दिन भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देश में प्रतिवर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।


स्वामी विवेकानंद जी 25 वर्ष की आयु में ही आध्यात्मिक रास्ते को अपनाया था। इसी आध्यात्मिक रास्ते को अपनाने के बाद उन्हें स्वामी विवेकानंद के नाम से जाना जाने लगा। स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो सम्मेलन में भाषण प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने अमेरिका वासियों को भाइयों एवं बहनों से संबोधित किया। जिससे सभागार तालियों की गड़गड़ा से गूंज उठा। उस दिन से भारत और भारतीय संस्कृति को दुनिया भर में पहचान मिली। उन्होंने सिखाया कि युवावस्था कितनी महत्वपूर्ण होती है। स्वामी जी कहथे कि “उठो और जागो और तब तक रुको नहीं जब तक कि तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते “। उनका मानना था कि जितना बड़ा संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी।


शिक्षिका योगिता श्रीवास ने बताया कि युवा दिवस क्यों मनाया जाता है? तथा उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष 12 जनवरी 2023 को 26वां राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष यह महोत्सव 12 जनवरी से 16 जनवरी तक कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी थीम “विकसित युवा – विकसित भारत” है। यह दिन देश के युवाओं के लिए मनाया जाता है, और उन्हें विवेकानंद के विचारों और दर्शन को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। शिक्षिका मिताली त्रिवेदी के निर्देशन में छात्रों ने मन्त्रों के उच्चारण के साथ सूर्य नमस्कार किया। इस आयोजन में विद्यालय के डायरेक्टर डॉ लोकेश दवे, प्राचार्य डॉक्टर रितेश लिमये व समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

Trending