RATLAM

घोड़ारोज की टक्कर से जनपद सदस्य घायल, सीतामऊ रोड पर हुई घटना, हाथ फ्रैक्चर और पसली में आई चोट

Published

on

घोड़ारोज की टक्कर से जनपद सदस्य घायल, सीतामऊ रोड पर हुई घटना, हाथ फ्रैक्चर और पसली में आई चोट

जावरा ~~जावरा क्षेत्र में सीतामऊ रोड पर घोड़ा रोज की टक्कर से बाइक सवार जनपद सदस्य घायल हो गए। इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। घटना गुरुवार की है। घोड़ारोज ना केवल फसलें बर्बाद कर रहे बल्कि अब सड़क हादसों का कारण भी बन रहे हैं।

 

घटना गुरुवार दोपहर की है। इस दौरान जावरा-सीतामऊ रोड के नेतावली मगरे पर बाइक सवार जावरा जनपद सदस्य चंदर सिंह डांगी (35 वर्ष) निवासी मांडवी के सामने अचानक तेज रफ्तार से रोड क्रॉस कर रहा घोड़ारोज आ गया। उसकी चपेट में आने की वजह से बाइक से दूर जा गिरे। इसी दौरान एक कार पीछे से आ रही थी। गनीमत रही कि कार ड्राइवर ने समय पर ब्रेक लगा दिए। वर्ना, बड़ा हादसा हो सकता था। फिर कार सवार और वहां आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें जावरा में प्राइवेट अस्पताल भेजा। जहां भर्ती हैं।

इधर, घोड़ारोज समस्या पर कई आंदोलन कर चुके कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़ भी घायल डांगी से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा जनपद पंचायत सदस्य डांगी की पसली में चोट और हाथ फ्रैक्चर हो गया। घोड़ारोज की समस्या बढ़ती जा रही है। सरकार और प्रशासन को इससे निजात के लिए कदम उठाने चाहिए। धाकड़ लंबे समय से घोड़ारोज की समस्या उठा रहे हैं। ऐसे में इस घटनाक्रम ने समस्या को उजागर कर दिया है।

Trending