RATLAM

भाजपा कार्यकर्ता कमल का फूल खिलाने के लिए तन,मन, धन से समर्पित रहता है – नारायण सिंह कुशवाह पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का जिला बैठक में सम्बोधन

Published

on

भाजपा कार्यकर्ता कमल का फूल खिलाने के लिए तन,मन, धन से समर्पित रहता है – नारायण सिंह कुशवाह

पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का जिला बैठक में सम्बोधन

रतलाम,|  भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता  किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, वरन भारतमाता को परम वैभव पर ले जाने के लिए कार्य करता है| पार्टी कार्यकर्ता के मस्तिष्क में एक ही लक्ष्य रहता है कि वह कमल का फूल खिलाने के लिए अपना तन मन धन समर्पित कर दे ।

यह उदगार भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष श्री नारायण सिंह कुशवाह (पूर्व गृह राज्य मंत्री ) ने रतलाम स्थित रंगोली गार्डन में भारतीय जनता पार्टी जिला रतलाम पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यकारिणी व समाज प्रमुखों की बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए| कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री कुशवाह ने कहा कि कुछ कार्यकर्ता अपने आपको पार्टी का सिपाही समझकर अपने कार्य के प्रति जिम्मेदारी का निर्वाह करते हैं, किंतु कुछ कार्यकर्ता बहानेबाजी करते हैं ,जो संगठन के हित में भी नहीं है और ना ही स्वयं उस कार्यकर्ता के हित में हैं ।
श्री कुशवाह ने भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्य की योजना बताते हुए कहा कि बूथ समितियों को मजबूत कर आगामी चुनाव के लिए सबको कमर कसना है तथा वर्ष 2023 व 2024 में होने वाले समस्त चुनावो में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को विजयी बनाना है ।

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक को मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी नानूराम कुमावत ,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र राठौड़, प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंद किशोर महावर, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय आदि ने संबोधित किया । आरंभ में मोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराम पाटीदार “बालू सेठ” ने स्वागत भाषण दिया|  उन्होंने  पिछड़ा वर्ग मोर्चा रतलाम के कार्यक्रमों का विवरण भी दिया । जिला बैठक का संचालन पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री मुकेश भाटी एडवोकेट ने किया |आभार जिला उपाध्यक्ष दिनेश राठौर ने व्यक्त किया | इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा रतलाम जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी , सदस्य जिले के सभी मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री व समाज प्रमुख आदि उपस्थित रहे ।

Trending