RATLAM

रतलाम के धरोला में देह व्यापार पकड़ा, चार महिला व तीन पुरुष गिरफ्तार

Published

on

धरोला में देह व्यापार पकड़ा, चार महिला व तीन पुरुष गिरफ्तार

आलोट/रतलाम । आलोट तहसील के ग्राम धरोला में एक महिला के घर दबिश देकर पुलिस ने देह व्यापार (सैक्स रैकेट) में लिप्त चार महिलाओं व तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों ने आलोट एसडीएम मनीषा वास्कले को ज्ञापन सौंपकर देह व्यापार कराने वाली महिला के घर तोड़ने व उसे गांव से बाहर निकालने की मांग की है।

गांव की छवि हो रही खराब

पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत घरोला के सरपंच पति कृपालसिंह ने मंगलवार रात सूचना दी थी कि ग्राम धरोड़ा में एक महिला काफी दिनों से अनैतिक देह व्यापार में लिप्त है। वह दूसरे गांवों की महिलाओं व पुरुषों को बुलावकर देह व्यापार करवा रही है। इससे गांव की छवि खराब हो रही है। सूचना पर एसपी अभिषेक तिवारी व एएसपी सुनील पाटीदार के मार्गदर्शन व आलोट एसडीओपी शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में टीम ने रात में ही 50 वर्षीय महिला के घर दबिश दी।

चार महिलाओं में एक उज्जैन और तीन रतलाम की
दबिश के दौरान आरोपित उक्त महिला के साथ तीन अन्य महिलाओं तथा 23 वर्षीय दशरथसिंह पुत्र भंवरसिंह गुर्जर निवासी ग्राम मौर्या थाना बरखेड़ा, 35 वर्षीय दिलीप सेन पुत्र रामचंद्र सेन निवासी ग्राम पाटन हालमुकाम कुम्हार नाका आलोट व 24 वर्षीय शहजाद पुत्र सलीम शेख निवासी बोहरा बाखल आलोट को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिलाओं में एक उज्जैन जिले की व तीन रतलाम जिले की है।

मोबाइल फोन और अन्य सामग्री भी जब्त

आरोपितों के कब्जे से 4230 रुपये, छह मोबाइल फोन व अन्य सामग्री जब्त की गई। दबिश देने गई टीम में थाना प्रभारी शिवमंगलसिंह सेंगर, एसआइ जोरावरसिंह, एलएन गिरी, पंकज राजपूत, दिव्या परमार व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। धारा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3,4,5,6,7 का कायम कर विवेचना प्रारंभ की गयी। आरोपितों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4, 5, 6 व 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपितों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

महिला का अब गांव में रहना खतरे से खाली नहीं

ग्रामीणों ने बुधवार को अालोट एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया है कि देह व्यापार में लिप्त महिला श्रीराम मंदिर के पास रहती है। कई वर्षों से वह संदेहास्पद कृत्यों में लिप्त पाई गई थी,किंतु ग्रामीणों ने पहले उसे समझाइश दी थी। पिछले दो माह से उसके घर अनेक अंजान लोगों का आना-जाना रहता है। उक्त महिला अपने घर में वैश्यावृत्ति का व्यापार करा रही है। उसके घर से धर्म विशेष की एक महिला व पुरुष को भी पुलिस ने पकड़ा है। उक्त महिला के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। अब उक्त महिला का गांव में रहना खतरे से खाली नहीं है।वह पहले भी एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा प्रकरण भी दर्ज कराकर परेशान किया था। वह झूठे आरोप लगाकर किसी भी ग्रामीण को परेशान कर सकती है। उक्त महिला का परिवार में कोई नहीं है, वह अकेले रहती है।महिला के घर आसामाजिक तत्व भी आते है व गांजे का सेवन करते है। गांव में आए दिन चोरी होती है। महिला को तत्काल गांव से निकाला जाए।

Trending