झाबुआ

बड़ी खबरएमपी में फिर बदलेगा मौसम, 14 जिलों में 3 दिनों तक हो सकती है बारिश।

Published

on

भोपाल. (वत्सल आचार्य)राजधानी में सप्ताह भर से पड़ रही कड़ाके की ठंड से शुक्रवार को लोगों को राहत मिली। शहर का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। गुरुवार को यह 7 डिग्री दर्ज किया गया था, वहीं अधिकतम तापमान भी 6 डिग्री उछलकर 28 डिग्री पर पहुंच गया। गुरुवार को यह 22.1 डिग्री दर्ज किया गया था। तापमान में आए उछाल के कारण लोगों को ठंड से राहत मिली हालांकि ये आंशिक ही है। अब पूरे प्रदेश में बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है।
इन जिलों में हो सकती है हल्की बारिश शिवपुरी, ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, दतिया, श्योपुर, भिंड, मुरैना, सागर, दतिया, छतरपुर, निवाड़ी, दमोह और टीकमगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है।

Trending