झाबुआ

थांदला के बैडमिंटन खिलाड़ी विनय अशोक शर्मा का चयन यूथ गेम्स खेलो इंडिया 2023 में हुआ

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य) झाबुआ जिले के थांदला नगर के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी विनय् अशोक शर्मा का चयन यूथ गेम्स 2023 खेलो इंडिया में हुआ। वर्ष 2023 में यूथ गेम्स का प्रतिनिधित्व मध्य राज्य कर रहा है जिसके अंतर्गत बेडमिंटन का आयोजन 31/01/2023 से 03/02/2023 तक मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर की गोपीचंद अकादमी मे होना है जिस हेतु मध्यप्रदेश से पुरुष वर्ग मे तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है जिसमे झाबुआ जिले के थांदला के विनय शर्मा का चयनहुआ है।पूर्व मे भी युवा खिलाडी विनय शर्मा कई स्पर्धाओं मे मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैँ।
होनहार युवा खिलाडी विनय ने बताया की इसका पुरा श्रेय कोच विष्णु वर्धन रेड्डी जी को है।विनय शर्मा के चयन पर पूरे नगर सहित परिवार जनो ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए उज्वल भविष्य की कामना की है।

Trending