RATLAM

गणतंत्र दिवस पर सकल व्यापारी संघ झाबुआ ने राजवाड़ा पर ध्वजारोहण किया ईजी स्काउट बैंड की सहभागिता और ट्राफी अनावरण रहा मुख्य आकर्षण

Published

on

गणतंत्र दिवस पर सकल व्यापारी संघ झाबुआ ने राजवाड़ा पर ध्वजारोहण किया
ईजी स्काउट बैंड की सहभागिता और ट्राफी अनावरण रहा मुख्य आकर्षण

झाबुआ। गणतंत्र दिवस पर सकल व्यापारी संघ ने ध्वजारोहण राजवाड़ा चौक पर किया। ध्वजारोहण व्यापारी संघ के प्रमुख राजेंद्र यादव, नूरूद्दीन भाई बोहरा, कैलाश जी श्रीमाल, प्रदीपजी रूनवाल, नीरज राठौर, अध्यक्ष संजय कुमार कांठी, सचिव हिमांशु त्रिवेदी, उपाध्यक्ष पंकज जैन (मोगरा) ने जैसे किया पूरा वातावरण राष्ट्रगान और भारत माता, वंदेमातरम की जयकार के साथ गूंज उठा। इसके पहले कार्यक्रम की शुरूवात प्रभात फेरी के साथ हुई। ईजी स्काउट बैंड की शानदार राष्ट्रीय धुन और उसके पीछे तिरंगे के साथ सकल व्यापारी संघ के सदस्य पंक्ति बद्ध कतार के साथ प्रभात फेरी के रूप राजवाड़ा से मुख्य मार्ग, बस स्टैंड होते हुऐ पुनः राजवाड़ा पहुंचे।
संगठन के प्रत्येक सदस्य का समर्पण ही हमारी उपलब्धि-संजय कुमार कांठी
गणतंत्र दिवस पर अपने अध्यक्षीय भाषण में सकल व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार कांठी ने संगठन के प्रत्येक सदस्य के द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिये धन्यवाद दिया और कहा कि हमें खुशी इस बात की है कि हम समस्त व्यापारी साथी सम विषम परिस्थिति में एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडे़ रहते हैं। आज हमारे संगठन झाबुआ की नहीं पूरे प्रदेश की पहचान बन चुका है इसका श्रेय प्रत्येक व्यापारिक को जाता हैं। कांठी ने सचिव हिमांशु त्रिवेद्वी, उपाध्यक्ष पंकज जैन मोगरा और नगर पालिका के अध्यक्ष प्रतिनिधि और भाजपा खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सिंगार और अन्य साथियों द्वारा दिए जा रहे सहयोग की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
तिरंगे वाल और शूटर के साथ हुआ ट्राफी अनावरण
सकल व्यापारी संघ के सबसे उत्साह वर्धक व्यापारी प्रीमियम लीग की ट्राफी का अनावरण शैलेंद्र सिंह सिंगार, मुख्य प्रायोजक महेश शुभम कोठारी, विकास शाह, जावेद लाला, ट्राफी के प्रायोजक अक्षय कटारिया, उमंग सक्सेना, मनोज कटकानी, जय भंडारी, अक्षय गांधी, शुभम डांडी ने बलून से बनी सुंदर तिरंगा वॉल कसे हटा कर किया। बलून वॉल को जैसे ही हटाया गया शूटर से रंग बी रंगी पेपर कतरन से वातावरण तिरंगा मय हो गया। आभार उपाध्यक्ष पंकज जैन मोगराने माना। कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव हिमांशु त्रिवेदी ने किया। इस अवसर पर सकल व्यापारी संघ के अमित जैन, राजेश शाह, कमलेश पटेल, हरीश शाह आम्रपाली वरिष्ठ समाज सेवी राजेंद्र संघवी, प्रमोद भंडारी, निलेश जैन, गोपाल सोनी, राजेंद्र लालन, अंकुश कांठी, हार्दिक अरोड़ा एवं कई व्यापारी साथी मौजूद थे।

Trending