RATLAM

सुबह आर्द्रता 77 और शाम को 67 प्रतिशत रही:बदलेगा मौसम… आगामी 24 घंटे में मावठे के आसार, मौसम साफ होने के बाद गिरेगा पारा

Published

on

सुबह आर्द्रता 77 और शाम को 67 प्रतिशत रही:बदलेगा मौसम… आगामी 24 घंटे में मावठे के आसार, मौसम साफ होने के बाद गिरेगा पारा

रतलाम~~मौसम में बदलाव के लिए तैयार रहें। एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। आगामी 24 घंटे में हल्की बारिश हो सकती है। इधर, मौसम साफ होने के बाद पारा भी कम होने लग जाएगा। अभी तक मौसम ने अपनी चाल बदल ली थी। दोपहर में लगातार ठंडक हो रही थी।

लेकिन, रात में ठंडक का अहसास कम ही था। शुक्रवार को तो हाल ऐसा था कि दोपहर का पारा भी 22.4 डिग्री पर आ गया था। दिन और रात के तापमान में सिर्फ 12.2 डिग्री का ही अंतर बचा था। शनिवार को दिन के तापमान में 3.8 डिग्री की बढ़त हो गई। शाम होते-होते ठंड भी कम होने लग गई। अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा।

न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़त रही। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा था। सुबह आर्द्रता 77 और शाम को 67 प्रतिशत रही।

अब तक रतलाम में मावठा नहीं गिरा
इधर, जनवरी महीना गुजरने वाला है लेकिन रतलाम में मावठा अब तक नहीं गिरा है। 26 और 27 जनवरी को बादल छाए थे, लेकिन बरसे नहीं। भोपाल केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिजित चक्रवर्ती ने बताया रतलाम में आगामी 24 घंटे में मौसम बदल सकता है। हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। इसके बाद मौसम साफ होगा, फिर पारा कम होने के आसार हैं।

Trending