झाबुआ

मंदिर के स्थापना दिवस पर आज होगे विभिन्न आयोजन

Published

on


झाबुआ। स्थानीय श्री पदमवंशीय मेवाडा राठौर तेली समाज द्वारा नगर के पोस्ट आफिस के पीछे स्थित श्री विश्व शांति नवग्रह शनि मंदिर का स्थापना दिवस 31 जनवरी को धुमधाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक आयोजन भी संपन्न होगे। राठौर समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामचंद्र राठौर एवं सचिव मनीष राठौर ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 31 जनवरी को शनि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा स्थापना दिवस के 23 वर्ष पूर्ण हो रहे है। इस अवसर पर मंदिर को विद्युत बल्फो एवं पुष्प सज्जा से आकर्षक ढंग से सजाया जायेगा। धार्मिक अनुष्ठान की कडी में दोपहर 12.20 बजे भगवान का अभिषेक किया जायेगा। दोपहर 1 बजे महिला मंडल द्वारा भगवान शनिदेव को रजत अंगीधारण कराई जायेगी। दोपहर 1.30 बजे मंदिर में हवन का आयोजन होगा। हवन की पूर्णाहुति पश्चात शाम 6.45 बजे भगवान शनिदेव की महाआरती की जायेगी। जिसमें बडी संख्या में समाजजनों सहित अन्य समाज के लोग भी सम्मिलित होगे। इस अवसर पर भगवान शनिदेव एवं नवग्रह देवता का आकर्षक श्रंगार भी किया जायेगा। रात्रि 8 बजे से मंदिर परिसर में अनिरूद्व मुरारी द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति दी जायेगी। स्थापना दिवस आयोजन को लेकर आयोजकों द्वारा जोर शोर से तैयारियां की जा रही है।

Trending