RATLAM

12 दिनों तक बंद होगा डाट की पुल का रास्ता:रेलवे द्वारा सड़क मरम्मत के लिए 1 से 12 फरवरी तक बंद रखा जाएगा डाट की पुल, यातायात रहेगा प्रभाव

Published

on

12 दिनों तक बंद होगा डाट की पुल का रास्ता:रेलवे द्वारा सड़क मरम्मत के लिए 1 से 12 फरवरी तक बंद रखा जाएगा डाट की पुल, यातायात रहेगा प्रभाव

रतलाम~~शहर के रेलवे कॉलोनी, पीएनटी कॉलोनी, गांधीनगर, इंदिरा नगर और जवाहर नगर को जोड़ने वाला प्रमुख डाट की पुल मार्ग 1 फरवरी से 12 फरवरी तक बंद होने जा रहा है। इससे प्रतिदिन शहर के दो बत्ती क्षेत्र से इन कॉलोनी के राहगीरों को परिवर्तित मार्ग से आना पड़ेगा।दरअसल रतलाम मंडल के रतलाम में मुम्‍बई-दिल्‍ली रेल मार्ग पर स्थित डाट की पुलिया के नीचे की सड़क काफी खराब हो गई है जिसका मरम्‍मत कार्य 01 फरवरी, 2023 से 12 फरवरी, 2023 तक किया जाना है। मरम्‍मत कार्य किये जाने के कारण डाट की पुलिया से सभी प्रकार के वाहनों का 01 फरवरी, 2023 प्रात: 08.00 बजे से 12 फरवरी, 2023 रात्रि 20.00 बजे तक आवागमन बंद रहेगा।01 फरवरी, 2023 से 12 फरवरी, 2023 तक सड़क उपयोगकर्ता उपलब्‍ध अन्‍य वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

Trending