DHAR

स्थानीय अवकाश घोषित

Published

on


धार, एक फरवरी 2023/ कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने वर्ष 2023 के लिए धार जिले की सीमा क्षेत्र हेतु विभिन्न पर्व/त्यौहारों के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत 12 सितम्बर को भगवान शंकर सवारी के दुसरे दिन केवल तहसील बदनावर के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इसी प्रकार 29 सितम्बर को अनंत चतुर्थदर्शी के दुसरे दिन सम्पूर्ण धार जिले के लिए, 23 अक्टूबर को दुर्गा नवमी पर तहसील बदनावर को छोड़कर सम्पूर्ण धार जिले के लिए तथा 13 नवम्बर को पड़वा (दीपावली का दुसरा दिन) पर सम्पूर्ण धार जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है। उक्त स्थानीय अवकाश बैंक एवं कोषालय, उप कोषालय पर लागू नहीं होगे। साथ ही जिन शैक्षणिक संस्थाओं की उक्त तिथियों में परीक्षाएं नियत है, उन पर भी यह अवकाश प्रभावशील नहीं रहेंगा।

Trending