DHAR

विकास यात्रा की आवश्यक तैयारियां पूर्ण करें- कलेक्टर श्री मिश्रा

Published

on



यात्रा के सम्बंध में कलेक्टर ने धार, बदनावर और सरदारपुर विधानसभा के पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों व मैदानी अमलों के साथ की समीक्षा बैठक

धार 3 फरवरी 2023/ कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिले में 5 से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाली विकास यात्रा के सफल क्रियान्वयन के सम्बंध में आज धार, बदनावर और सरदारपुर विधानसभा के पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा मैदानी अमलों के साथ बैठक की।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देश दिए की विकास यात्रा के रूट में आने वाले ग्रामों में यात्रा का व्यापक प्रचार-प्रसार हो।शासकीय योजनाओं से हर पात्र हितग्राही लाभान्वित हो।आवश्यक साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करें। यात्रा के दौरान किए जाने वाले विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण की तैयारियां पूर्ण रखे। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा में जन-प्रतिनिधियों सहित जन-सामान्य की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाये। म.प्र. शासन द्वारा किए जा रहे विकास और जनकल्याण के कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह यात्रा आयोजित की जा रही है। इन यात्राओं के माध्यम से विभिन्न योजनाएँ और उपलब्धियाँ नागरिकों के बीच भलीभांति पहुँच सकें, इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पहले ही पूर्ण कर ली जाएं। विकास यात्रा के दौरान विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण भी किया जाएगा। इसके साथ ही निर्देशित किया कि यात्रा के दौरान आने वाले अस्पतालों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाए। जिससे वहां के स्थानीय निवासियों का उस स्वास्थ्य शिविर का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों की भागीदारी रहे इसके लिए यात्रा का व्यापक प्रचार प्रसार भी करें।

Trending