RATLAM

नीलगाय की समस्या से किसान परेशान:फसलें बर्बाद कर रहे नीलगाय के झुंड, किसानों की गुहार की नहीं हो रही सुनवाई

Published

on

नीलगाय की समस्या से किसान परेशान:फसलें बर्बाद कर रहे नीलगाय के झुंड, किसानों की गुहार की नहीं हो रही सुनवाई

रतलाम~~रतलाम में घोड़ारोज (नीलगाय) का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है । किसानों की फसलों में प्राकृतिक आपदा से अधिक नुकसान नीलगाय की वजह से हो रहा है। किसान प्रशासन और सरकार से अपनी गुहार लगाने कई बार पहुंचे लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में नीलगाय की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जिसकी वजह से अब यह समस्या विकराल रूप ले चुकी है। यहां तक कि घोड़ारोज के हमले की वजह से कई के साथ घायल भी हो चुके हैं। सड़कों पर भी नीलगाय से टकराने की वजह से हुई दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान अब तक जा चुकी है। वहीं,चुनावी साल में नीलगाय कि समस्या अब बड़ा मुद्दा बन कर भी उभर रही है।

दरअसल जिले के किसान, जंगली जानवर घोड़ारोज़ की बढती तादाद से परेशान है। घोड़ारोज़ आए दिन किसानो की फसलें बर्बाद कर रहे है। अपनी फसलों को घोड़ारोज से बचाने और समस्या का स्थाई समाधान मांगने किसानों के विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन और ज्ञापन भी दिए लेकिन इसका समाधान अब तक नहीं हो सका है। यही वजह है कि आप चुनावी साल में घोड़ारोज की समस्या अब बड़ा चुनावी मुद्दा बनने जा रही है। जावरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता डीपी धाकड़ और राजेश भरावा घोड़ारोज की समस्या को लेकर मुहिम भी चला रहे हैं। रतलाम ग्रामीण विधानसभा में भी किसान नेता इस समस्या को लेकर बड़ा जन आंदोलन खड़ा करने की बात कह रहे हैं।

Trending