RATLAM

जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा निकालेगी विकास यात्रा रतलाम विधानसभा में वार्डो की विकास यात्रा का शुभारंभ बाजना बस स्टैण्ड से होगा

Published

on

जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा निकालेगी विकास यात्रा

रतलाम विधानसभा में वार्डो की विकास यात्रा का शुभारंभ बाजना बस स्टैण्ड से होगा

रतलाम, । भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए विकास यात्रा का आयोजन किया गया है। 6 से 25 फरवरी तक जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्रा निकलेगी। इसमें आमजन को शासन की योजनाओं से लाभांवित भी किया जाएगा। विकास यात्रा में सभी जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सहप्रभारी निलेश बाफना ने बताया कि रतलाम शहर विधानसभा में विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में 6 फरवरी को वार्ड क्र. 17,18, 19 व 20 में बाजना बस स्टैण्ड से यात्रा आरम्भ होगी। अम्बे माता चैक मे मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। 7 फरवरी को वार्ड क्र. 9, 10, 11 व 12 में विरियाखेड़ी कम्युनिटी हाॅल से यात्रा आरम्भ होगी। कर्मचारी काॅलोनी के पास मुख्य कार्यक्रम संजीवनी क्लिनिक का भूमि पूजन होगा। 8 फरवरी को वार्ड क्र. 35, 39, 40 व 49 में नाहरपुरा से यात्रा आरम्भ होगी। मुख्य कार्यक्रम पुर्णेश्वर मंदिर पर आयोजित होगा। इसी प्रकार 9 फरवरी को वार्ड 1, 2, 3, 4 व 13 में गणेश मंदिर से यात्रा आरम्भ होगी। मुख्य कार्यक्रम जवाहर नगर अम्बे माता चैक पर होगा। 10 फरवरी को वार्ड क्र. 25, 26, 42 व 42 में फूल मण्डी से यात्रा आरम्भ होगी। मुख्य कार्यक्रम शांति नगर टंकी के समीप संजीवनी क्लिनिक का भूमि पूजन होगा। 12 फरवरी को वार्ड क्र. 5, 6, 7 व 8 में जीत नगर, हनुमान मंदिर से यात्रा आरम्भ होगी। मुख्य कार्यक्रम नया गांव स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर होगा। 15 फरवरी को वार्ड क्र. 14, 15, 47 व 48 में हाट रोड़ संतोषी माता मंदिर से यात्रा आरम्भ होगी। सुभाष नगर मेन रोड़ पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। 16 फरवरी को वार्ड क्र. 32, 33, 34 व 36 में डीआरएम कार्यालय के समीप चाट चैपाटी से यात्रा आरम्भ होगी। दो बत्ती स्थित चाट चैपाटी पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। 17 फरवरी को वार्ड क्र. 22, 23, 24, 43 व 44 में त्रिपोलिया गेट आयुष चिकित्सालय से यात्रा आरम्भ होगी। मुख्य कार्यक्रम आयुष चिकित्सालय पर संजीवनी क्लिनिक का भूमि पूजन होगा। 19 फरवरी को वार्ड क्र. 27, 28, 37 व 38 में दिलीप नगर से यात्रा आरम्भ होगी। मुख्य समारोह दिलीप नगर कम्युनिटी हाॅल पर आयोजित होगा। 19 फरवरी को वार्ड क्र. 29, 30 व 31 में अंडर ब्रिज से यात्रा आरंभ होगी। मुख्य समारोह होमगार्ड काॅलोनी में कम्युनिटि हाॅल का लोकार्पण होगा। 20 फरवरी को वार्ड क्र. 16, 21, 45 व 46 में लक्कड़पीठा से यात्रा आरम्भ होगी। मुख्य कार्यक्रम जाट धर्मशाला, ईदगाह पर आयोजित होगा।
इसी प्रकार जिले की रतलाम ग्रामीण, जावरा, आलोट एवं सैलाना विधानसभा क्षेत्रों में भी विकास यात्रा का आयोजन होगा। भाजपा ने विधानसभावार यात्रा के प्रभारी नियुक्त किये है। रतलाम शहर हेतु जिला मंत्री शैलेन्द्र सिंह सिसौदिया, रतलाम ग्रामीण हेतु उपाध्यक्ष लाल बहादूर पाटीदार, जावरा हेतु उपाध्यक्ष महेश सोनी, आलोट हेतु उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह जाधव एवं सैलाना हेतु जिला महामंत्री संगीता चारेल यात्रा की प्रभारी रहेगी।

फरवरी को जिले के 58 ग्रामों में पहुंचेगी विकास यात्रा

रतलाम विकास यात्राओं के आयोजन के तहत दूसरे दिन 6 फरवरी को रतलाम जिले के 58 ग्रामों में विकास यात्रा पहुंचेगी। निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार 6 फरवरी को जावरा के ढोढर, पिपलिया जोधा, ताराखेड़ी, हनुमंतिया, पीपलोदी, मार्तंडगंज, पंथ मेलकी, धतरावदा तथा मेहंदी गांव में विकास यात्रा पहुंचेगी।

इसी प्रकार जनपद पंचायत आलोट के कराडिया, देवगढ़, सोमचंडी, खाखेरखेड़ी, हिम्मतखेडी, हरियाखेड़ा, निपानिया, ताल, इस्माइलगंज, मोरिया, कालाखेड़ी, सिपावरा, रजला, आल्हाखेड़ा, रलायता, मजनपुर, मीनाखेड़ी, गडा तथा खजूरी देवड़ा में यात्रा पहुंचेगी। रतलाम जनपद पंचायत क्षेत्र में 6 फरवरी को बिबड़ोद, सरवनी खुर्द, पलसोडी, रामपुरिया, जुलवानिया, जामथुन, नंदलाई, इसरथूनी, गोपालपुरा, ताजपुरिया में यात्रा पहुंचेगी।

जनपद पंचायत पिपलोदा में 6 फरवरी को उमेदपुरा, भारानखेत, छोटी नाल, गुडरखेड़ा तथा शेरपुर में यात्रा पहुंचेगी। जनपद पंचायत बाजना में छावनी, भाबर, कचूमर का माल, घाटा, खेरदा, बरोठी, इमलीपाड़ा खुर्द, पिपलीपाड़ा, उमरिया, कालिया कुंडली, खेरदा, मझोडिया, चोटिया, बावड़ी, सांदरिया माल, रतनगढ़ पीठ, खाटली, बिलडी, डूंगरा, मुनिया गांव में विकास यात्रा पहुंचेगी।

Trending