DHAR

विकास यात्रा से लोगों में दिखा उत्साह
तीसरे दिन की विकास यात्रा में करोडो के कार्यो का लोकार्पण कर दी अनेको सौगाते

Published

on


धार, 07 फरवरी 2023/ मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास यात्रा 5 फरवरी 2023 से जनपद पंचायत तिरला के ग्राम चिकल्या से प्रारंभ होकर ग्राम पंचायत खरमपुर,चंदवाडा, आहु, अकोदा, धामंदा, सिमलावदा, खरसोडा, चिलुर, बोधवाडा से होते हुये मंगलवार को ग्राम तिरला, आमखेडा, मोहनपुर एवं हिम्मतगढ में पहुची । जिसमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा, विधायक श्रीमती नीना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदारसिंह मेडा, जिला योजन समिति सदस्य श्री राजीव यादव ने अपना संबोधित दिया।
कार्यक्रम में विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुये सभी पात्र लोगो को योजनाओं को लाभ लेने की अपील की गई। तिरला में विकास यात्रा की शुरूआत बाईक रैली से की गई। यात्रा के दौरान अतिथियों द्वारा विगत 5 वर्षो में करवाये गये लगभग 830 निमार्ण कार्य जो कि कुल राशि 305 लाख के विकास कार्यो का ब्यौरा ग्रामीणों को दिया। इसी प्रकार अन्य शासकीय योजना जैसे संबल योजना में 126 प्रकरणों की कुल राशि 2.94 करोड का भुगतान किया गया । स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत 4.40 करोड की राशि से कुल 3668 शौचालयों का निर्माण कराया गया, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 17.23 करोड की राशि से लगभग 1249 आवासों का निर्माण कराया गया। इसी प्रकार 1937 पेंशन के हितग्राहियों को 11.62 लाख की राशि का भुगतान संबंधितो को प्रतिमाह किया जा रहा है।
यात्रा के दौरान ग्राम पंचायतो में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत कचरा वाहन (ई रिक्शा) का लोकापर्ण भी अतिथियो के द्वारा किया गया। यात्रा के दौरान कन्या आश्रम तिरला का निरीक्षण भी किया गया निरीक्षण के दौरान विधायक द्वार छात्रावास की छात्राओं से चर्चा की गई। विकास यात्रा में विधायक एवं जन प्रतिनिधियो द्वारा विभिन्न स्थानो पर वृक्षा रोपण एवं श्रमदान किया गया। साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत नारी अधिकार केन्द्र का शुभारम्भ किया गया। नारी अधिकार केन्द्र के माध्यम से महिलाआें से संबंधित शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाआें की जानकारी उपलब्ध कराते हुए महिलाओं को योजनाओ से जोडने का कार्य किया जायेगा एवं महिलाओ से जुडी समस्याओ के समाधान में केन्द्र द्वारा सहयोग प्रदान किया जावेगा। समूहो को मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के माध्यम से कुल राशि 30.80 लाख के ऋण वितरित किये गये। जिससे महिलाओ की आजिवका सदृढ हो सके। आयोजित विकास यात्रा कार्यक्रम में प्रशासनिक अमला व बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।

Trending