RATLAM

भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर माँ बेटी ने लगाया मारपीट का आरोप रिपोर्ट लिखाने थाने पहुँची महिला लिखित शिकायत लेकर कार्रवाई की बात कही पुलिस ने शहर की पाश कालोनी गुलमोहर में स्ट्रीट डॉग को लेकर हुआ था विवाद महिला और भाजपा जिला उपाध्यक्ष के समर्थक देर रात तक रहे थाने पर

Published

on

भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर माँ बेटी ने लगाया मारपीट का आरोप रिपोर्ट लिखाने थाने पहुँची महिला लिखित शिकायत लेकर कार्रवाई की बात कही पुलिस ने शहर की पाश कालोनी गुलमोहर में स्ट्रीट डॉग को लेकर हुआ था विवाद महिला और भाजपा जिला उपाध्यक्ष के समर्थक देर रात तक रहे थाने पर

रतलांम~~रतलाम की पाश  कालोनी गुलमोहर  में स्ट्रीट डॉग के एक व्यक्ति को  काटने  को लेकर एक परिवार और कालोनी के लोगो के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़  गया दोनो पक्षो के बीच मारपीट हो गई।दोनो पक्ष पुलिस थाने  पहुच  गए। दोनो पक्षो के लोग भी बड़ी संख्या में  पुलिस थाने में एकत्रित हो गए थे। परिवार की महिला ने कॉलोनी के अध्यक्ष भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, पार्षद पति राजेश माहेश्वरी  सहित कुछ लोगो  के खिलाफ मारपीट किये जाने  की लिखित शिकायत की। कालोनी के  कई लोगो ने भी  महिला और उसके परिवार के लोगो के खिलाफ शिकायत की।पुलिस ने दोनों पक्षो के लिखित आवेदन लेने के बाद जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

गुलमोहर कालोनी में यह घटना क्रम रात करीब नो बजे हुआ था।  यहां के निवासी एक  व्यक्तो को एक स्ट्रीट डॉग ने काट लिया था वह व्यक्ति उस डॉग को मारने के लिए आया तो वही की निवासी एक महिला अपरा खण्डेलवाल ने  इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इस विवाद की सूचना  कालोनी के अध्यक्ष भाजपा जिला  उपाध्यक्ष बलवंत भाटी को मिली। वह मोके पर पहुचे विवाद को शांत करने की कोशिश को लेकिंन महिला के पक्ष में कुछ लोग आ गए। विवाद को देख कालोनी के लोग भी आ गए। इस तरह से दोनो  पक्षो के बीच मारपीट भी हो गयी।  इस घटना  के बाद महिला अपरा  खण्डेलवाल अपने पति और बेटी के साथ स्टेशन रोड  थाने आ गयी। महिला के थाने  पहुचने के कुछ देर बाद गुलमोहर कालोनी के  भी 40 – 50 लोग स्टेशन रोड पुलिस  थाने पहुच गए।थाने पर भीड़ जमा होने की सूचना  पर सीएसपी हेमन्त चौहान भी थाने आ गए। महिला अपरा खण्डेलवाल  ओर उसके साथ आये लोग भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी सहित गुलमोहर कालोनी के कुछ लोगो के खिलाफ  मारपीट और मोबाइल तोड़ने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अड़ गयी।इसी तरह से कालोनी के लोग भी महिला  अपरा खण्डेलवाल  ओर उसके साथियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने के लिए अड़ गए। दोनो पक्षो से सीएसपी हेमन्त चौहान और टी आई किशोर पाटनवाला ने चर्चा की।  लेकिन दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराने को लेकर अड़े रहे।  रात दस बजे से लेकर दो बजे तक इसी बात को लेकर  थाने पर गहमा गहमी रही। आखिर में पुलिस ने दोनों पक्षो से लिखित शिकायत लेकर  जांच के बाद  कार्रवाई करने की बात कही।

बताया जाता है कि महिला अपरा खण्डेलवाल द्वारा कुछ स्ट्रीट डॉग को भोजन दिए जाने से वह उनके घर के आसपास ही रहते है। लेकिन इन डॉग से कालोनी के लोग परेशान है। परेशानी की वजह  न डॉग द्वारा कालोनी के लोगो को कई बार हमला कर काटना है। आज भी दो लोगो को इन डॉग द्वारा काट लिए जाने से विवाद शुरू हुआ और यही विवाद  थाने  तक जा पहुचा।

Trending