झाबुआ

सकल व्यापारी संघ महिला इकाई द्वारा ‘जल ना जाएं जल’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन 19 जुलाई को

Published

on

झाबुआ से दौलत गोलानी की रिपोर्ट……

पदम् श्री महेश शर्मा का सम्मान के साथ महिला इकाई के बेच (लोगों) का होगा विमोचन……..
झाबुआ। सकल व्यापारी संघ महिला इकाई झाबुआ द्वारा शहरवासियों को जल की महत्वता समझाने के लिए 19 जुलाई को पैलेस गार्डन पर शाम 7 से 8.30 बजे तक ‘जल ना जाएं जल’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही इस अवसर पर विशेष रूप से ‘जल संरक्षण’ के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य करने वाले शिवगंगा के प्रमुख पद्म श्री महेश शर्मा का भावभरा सम्मान के अतिरिक्त महिला इकाई के बैच (लोगों) का भी विमोचन होगा।
यह जानकारी देते हुए सकल व्यापारी संघ महिला इकाई की अध्यक्ष भूमिका माहेशवरी एवं सचिव नेहा संघवी ने बताया कि इस संबंध में महिला इकाई की बैठक संपन्न हुई। जिसमें महिला इकाई की समस्त पदाधिकारी-सदस्यों ने मिलकर तय किया कि आज जल के निरंतर गिरते स्तर को लेकर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जाए। जिसे ‘जल ना जाएं जल’ नाम दिया गया। इस बैठक में विशेष रूप से महिला इकाई संरक्षक श्रीमती कुंता सोनी, ज्योति रांका, मंजुला शाह, उपाध्यक्ष नमिता कोठारी, भारती राठौर, शेफाली श्रीमाल, वीणा संघवी, प्रिया त्रिवेदी, ओम श्री सेंगर आदि उपस्थित थी।
पद्म श्री महेश शर्मा का होगा सम्मान
इस अवसर पर सभी ने सर्व सम्मति से यह भी निर्णय लिया कि आगामी 19 जुलाई को यह संगोष्ठी पेलेस गार्डन पर शाम 7 से 8.30 बजे तक रखी जाएगी। जिसमें शहर की सभी सामाजिक, रचनात्मक एवं धार्मिक संस्थाओं के अध्यक्ष एवं सचिवों को इस संबंध में अपने बहुमूल्य विचार रखने हेतु आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम के मध्य जल संरक्षण के क्षेत्र में वर्षों से शिवगंगा के माध्यम से कार्य कर रहे पद्म श्री महेश शर्मा का सम्मान रखा गया है। साथ ही सकल व्यापारी संघ महिला इकाई के बेच (लोगो) का भी विमोचन होगा।

फोटो 010 -ः सकल व्यापारी संघ महिला इकाई की बैठक में संगोष्ठी को लेकर हुआ विचार-विर्मश |

Click to comment

Trending