RATLAM

दिव्य दर्शन भवन सेवा केंद्र पर 87वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती: परिस्थितियों पर विजय पाने के लिए शिव हमें यथार्थ समझने की शक्ति देते हैं : ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी परिस्थितियों पर विजय पाने के लिए शिव हमें यथार्थ समझने की शक्ति देते हैं : ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी,

Published

on

दिव्य दर्शन भवन सेवा केंद्र पर 87वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती: परिस्थितियों पर विजय पाने के लिए शिव हमें यथार्थ समझने की शक्ति देते हैं : ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी परिस्थितियों पर विजय पाने के लिए शिव हमें यथार्थ समझने की शक्ति देते हैं : ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी|

रतलाम,~~~परमात्मा के साथ हमें सच्चा सौदा करना है, वही सच्चे सौदागर हैं जो पुराना सब कुछ ले हमें सब कुछ नया देते हैं। आज मनुष्य को ज्ञान की कमी नहीं है, लेकिन उस ज्ञान को यथार्थ रीति ना समझने के कारण दुखी है, इसलिए परमात्मा शिव हमें यथार्थ समझने की शक्ति देते हैं, जिससे हम हर परिस्थिति में विजयी बन सकें।

यह बात ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी (इंदौर जोन की क्षेत्रीय निर्देशिका) ने कही। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के डोंगरे नगर स्थित दिव्य दर्शन भवन सेवा केंद्र पर 87वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती पर उन्होंने कहा कि जब हम अपने अंदर की बुराई रूपी कचरे को साफ करते हैं तभी परमात्मा शिव प्रसन्न होकर सर्व गुणों व सर्व खजानों से हमारी झोली भरपूर करते हैं और हम अपने सर्व विकारों पर विजय प्राप्त करते हैं।

ब्रह्माकुमारी अनीता दीदी ने 21 दिनी ‘माय गिफ्ट टू गॉड’ प्रोजेक्ट के बारे में सभी को अवगत कराते हुए कहा कि हमेशा हम भगवान से कुछ ना कुछ प्राप्ति की इच्छा रखते हैं कि ईश्वर हमें कुछ दे लेकिन इस वर्ष में परमात्मा शिव को अपने अंदर की कोई ना कोई अवगुण रूपी बुराई को गिफ्ट के रूप में शिवरात्रि के दिन देना है तभी हमारी शिवरात्रि सार्थक होगी। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि यहां से हमें बहुत ही शांति के वाइब्रेशन मिलते हैं जो आज मनुष्य के लिए सबसे ज्यादा आवश्यक है। हमारे अंदर जो होता है वही हम दूसरों को देते हैं। यहां हमें जो भी मिलता है वह बहुत ही अमूल्य होता है। अतिथियों ने परमात्मा शिव का ध्वज फहराया तथा ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने शिव ध्वज के नीचे खड़े होकर सभी को प्रतिज्ञा कराई। ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने बताया महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत 15 फरवरी से शहर के मुख्य शिव मंदिरों में आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें होलोग्राफिक शिवलिंग द्वारा बहुत सुंदर झांकी लगाई जाएगी।

Trending