RATLAM

रतलाम को मालवा का गौरवशाली नगर बनाने के लिए कटिबद्ध है – विधायक चेतन्य काश्यप

Published

on

 

रतलाम को मालवा का गौरवशाली नगर बनाने के लिए कटिबद्ध है – विधायक चेतन्य काश्यप

रतलाम। नगर को महानगर बनाने के लिए विकास की जो अवधारणा हमने रखी है, उसके माध्यम से रतलाम को मालवा का सबसे गौरवशाली नगर बनाने के लिए हम कटिबद्ध है। भविष्य के रतलाम में यहां का युवा स्वयं को सुरक्षित समझे। यह बात गुरुवार को शहर में निकली विकास यात्रा के बाद वार्ड क्रमांक 13 में अंबे चैक पर आयोजित समारोह में विधायक चेतन्य काश्यप ने कही।

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री काश्यप ने कहा कि भाजपा ने कभी यह परहेज नहीं किया कि यह वार्ड बीजेपी का है या कांग्रेस का वार्ड है। वर्ष 2003 तक कांग्रेस का शासन था, आज दो दशको बाद भाजपा ने विकास यात्रा निकाली है। एक पूरी पीढ़ी बदल गई है। आज के युवाओं को वह दौर याद नहीं होगा जब सड़के ही नहीं थी और रतलाम से इंदौर पहुंचने में घंटों लग जाते थे। आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में बेहतर सड़कों का जाल बिछ गया है। आज जिस सड़क पर यह कार्यक्रम हो रहा है, वह क्षेत्र की प्रमुख सड़क है, जो कि आसपास के 5 वार्ड को जोड़ती है। लगभग 8.50 करोड़ की लागत से इसका निर्माण कार्य चल रहा है।
शहर के वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4 में विकास यात्रा निकली और वार्ड क्रमांक 13 में समारोह स्थल पर पहुंची। जहां विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन हुआ। इसके पूर्व वार्ड क्रमांक 1 गांधी नगर में 25 लाख की लागत से बनने वाले संजीवनी क्लीनिक का भूमि पूजन किया गया। इस दौरान विधायक चेतन्य काश्यप के साथ जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित सहित एमआईसी सदस्य, वार्ड पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासियों के साथ शासन-प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशा थी कि जो काम हमने किए हैं, वह आमजन को बताना चाहिए। शहर में विधायक श्री कश्यप द्वारा करोड़ों रुपए के विकास कार्य किए गए हैं। कुछ कार्य चल रहे है, जो पूरे हो जाएंगे तब आपको पता चलेगा कि विधायक जी ने आपके लिए क्या किया। वह हर पल रतलाम की चिंता करते है। उनके द्वारा विकास के जो कार्य कराए गए है, वह यदि गिनाना शुरू करूंगा तो समय कम पड़ जाएगा।
महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि आज जिस सड़क पर यह समारोह आयोजित हो रहा है, यह सड़क इस क्षेत्र की दशा और दिशा बदल देगी। विकास यात्रा के माध्यम से सरकार की मंशा है कि कोई भी व्यक्ति शासन की योजना से वंचित न रहे। शहर में बात यदि विकास की करें तो करोड़ों रूपए के कार्य चल रहे है और करोड़ों के कार्य पूर्ण हो चुके है।

नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि रतलाम शहर में मेडिकल काॅलेज के बाद अब आमजन को घर के पास बेहतर प्राथमिक उपचार मिल सके उसके लिए संजीवनी क्लीनिक शुरू हो रहे है। विधायक जी नगर को महानगर बनाने के लिए कृत संकल्पित है। विकास से जुडे़ कार्यों के लिए वह हर पल रतलाम की चिंता करते है। विकास के क्रम में उनके द्वारा शहर की अवैध काॅलोनियों को वैध कराया गया है, जिससे अब हर काॅलोनी में विकास कार्य होंगे।
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित ने कहा कि विधायक जी के नेतृत्व में करोड़ों रूपए के विकास कार्य किए गए है। उनमें सबसे महत्वपूर्ण कार्य 500 करोड़ से अधिक का मेडिकल काॅलेज है, जिसने कोरोना काल में अपनी सार्थकता सिद्ध की है। इसके लिए विधायक श्री काश्यप जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मेरा मानना है कि जो काम करता है, उसका सम्मान होना चाहिए। काश्यप जी एक ईमानदार और स्वच्छ छवि के नेता है, यहीं कारण है कि प्रदेश और केंद्र सरकार भी इनकी बात सुनती है। उनका अहिंसा ग्राम का प्रकल्प देश में रोल माॅडल बना है। केंद्र व प्रदेश सरकार भी उनकी बात मानती है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला मंत्री सोना शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, यात्रा प्रभारी शैलेंद्र सिंह सिसौदिया, एमआईसी सदस्य भगत भदौरिया, धर्मेंद्र व्यास, दिलीप गांधी, अक्षय संघवी, सपना त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, पप्पू पुरोहित, शक्तिसिंह, धीरज कुंवर, देवकन्या मीणा, शबाना खान, हेमंत राहोरी, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट सहित पार्टी सहित कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल प्रभारी विनोद यादव ने किया। स्वागत भाषण जिला मंत्री सोना शर्मा ने दिया जबकि आभार सुनील लोधवाल ने माना।

Trending