RATLAM

रतलाम में चाकू से हमले में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायल

Published

on

चाकू से हमले में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायल

रतलाम। दीनदयाल नगर क्षेत्र में कुछ युवकों ने दो लोगों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वे रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की मौत हो गई। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय अजहर पुत्र हुसैन शाह निवासी बाजना बस स्टैंड, उसका भतीजा 20 वर्षीय सोहेल शाह, 16 वर्षीय जुनैद व अन्य दीनदयाल नगर क्षेत्र में एक मित्र के यहां विवाह कार्यक्रम में गए थे। वहां से वापस निकल रहे थे तभी शंकर, रितेश व उनके साथियों ने रोका व विवाद करते हुए चाकू से वार कर दिए। इससे अजहर व सोहेल घायल हो गए।

दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां सोहेल की मौत हो गई। स्वजन व बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे व आरोपितों पर सख्त करवाई की मांग करते हुए तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। वे घटना पर आक्रोश जताते हुए रोष व्यक्त करने लगे। इससे हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंची और बड़ी संख्या में अस्पताल में बल तैनात किया गया। अधिकारियों ने आरोपितों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।

Trending