RATLAM

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बढाया उन्नति की ओर कदम

Published

on

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बढाया उन्नति की ओर कदम

रतलाम 11 फरवरी 2023/ राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अन्तर्गत गठित स्वसहायता समूहों ने समृद्धि की ओर कदम बढाते हुए सिलाई का कार्य आरम्भ किया। कृष्णा विहार कालोनी रतलाम की कृष्णा स्वयं सहायता समूह द्वारा शहरी क्षेत्र में गृह उद्योग कार्य की शुरूआत कर उन्नति की ओर कदम बढाया है।

स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष अंकिता यादव बताती हैं कि नगर पालिक निगम द्वारा सपना स्वयं सहायता समूह को 10 हजार रुपए ऋण राशि आवर्ती निधि के रुप मे प्रदान की गई जिससे समूह की महिलाओं ने सिलाई का व्यवसाय आरम्भ किया। प्राप्त ऋण राशि से सभी महिलाओं को रोजगार प्राप्त हुआ। साथ ही नगर पालिक निगम द्वारा 1 लाख 50 हजार रुपए की ऋण राशि भी दी गई जिससे समूह की महिलाओं ने सिलाई मशीनें तथा सिलाई के काम में आने वाली सामग्री क्रय की।

अंकिता बताती हैं कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं रोजगार मिलने से काफी खुश है, उनकी आर्थिक स्थिति भी अब शनैः-शनैः पटरी पर आ रही है तथा जरुरत की सामग्री भी प्राप्त हो रही है। समूह की महिलाएं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिह चौहान को धन्यवाद देती हैं कि उनके द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं में एक नई शक्ति का संचार हुआ है। अंकिता का मोबाइल नम्बर 9302430056 है।

Trending