RATLAM

समाज विकास पर चर्चा:विधायक काश्यप से श्रीश्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर के पदाधिकारी मिले

Published

on

समाज विकास पर चर्चा:विधायक काश्यप से श्रीश्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर के पदाधिकारी मिले

रतलाम~~अखिल भारतवर्षीय श्रीश्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर के पदाधिकारियों ने रतलाम प्रवास के दौरान शहर विधायक चेतन काश्यप से मुलाकात कर समाज विकास पर चर्चा की। काश्यप ने राजस्थान के जालोर और भीनमाल की ऐतिहासिक धरोहरों के संबंध में अपनी बात कही। पुष्कर प्रतिनिधिमंडल ने काश्यप से पूरे भारतवर्ष में श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज को संगठित कर एक सूत्र में बांधने की अपनी कार्यशैली से अवगत कराया।

इस दौरान पुष्कर संस्था के अध्यक्ष विद्यू शेखर दवे, महेंद्र दवे, कैलाश श्रीमाली, मनोज दवे सहित श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रकाश व्यास, राजेश ओझा, समाजजन अविनाश व्यास, चेतन व्यास, चंद्रकांत व्यास, विभोर कोटिया, मयंक दवे मौजूद रहे।

Trending