RATLAM

श्रमजीवी पत्रकार संघ म.प्र. द्वारा आयोजित किए जाने वाले गर्व प्राईम अवार्ड 2023 के लिए गोविन्दपुरा विधायक श्रीमती कृष्णा गौड को आमंत्रित किया श्रमजीवी पत्रकार संघ की स्मारिका का विमोचन

Published

on

श्रमजीवी पत्रकार संघ म.प्र. द्वारा आयोजित किए जाने वाले गर्व प्राईम अवार्ड 2023 के लिए गोविन्दपुरा विधायक श्रीमती कृष्णा गौड को आमंत्रित किया

श्रमजीवी पत्रकार संघ की स्मारिका का विमोचन

भोपाल । भोपाल में 24 फरवरी को आयोजित किए जा रहे गर्व प्राईम अवार्ड के लिए भोपाल के गोविन्दपुरा की विधायक श्रीमती कृष्णा गौड ने श्रमजीवी पत्रकार संघ म.प्र. द्वारा तैयार की गई स्मारिका का विमोचन किया।

श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों प्रदेश के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष श्री दीपक जैन, प्रदेश महासचिव डा. चिराग छाजेड, प्रदेश सचिव श्री लखन गेहलोत, उज्जैन संभागीय अध्यक्ष श्री महेन्द्र यादव, भोपाल जिलाध्यक्ष श्रीमती निशा गर्ग, प्रदेश सलाहकार श्री अनिल गुप्ता उपस्थित थे।

श्रीमती गौड ने कहा कि निश्चित रुप से स्मारिका से नागरिकों में जनजागृति के साथ नई ऊर्जा का संचार होगा। आपने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ म.प्र. इकाई द्वारा आयोजित किए जाने वाला गर्व प्राईम अवार्ड पत्रकारिता जगत में एक मिल का पत्थर साबित होगा। साथ ही सम्मानित किए जाने वाले पत्रकारों में भी और अधिक सकारात्मक रुप से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। श्रमजीवी पत्रकार संघ म.प्र. द्वारा आयोजित होने वाले गर्व प्राईम अवार्ड के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्रसिंह राठौर तथा नन्दन शर्मा ने संयुक्त रुप से दी।

जनसम्पर्क आयुक्त ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ की स्मारिका का विमोचन

 भोपाल में 24 फरवरी को आयोजित किए जा रहे गर्व प्राईम अवार्ड के लिए भोपाल जनसम्पर्क आयुक्त श्री राघवेन्द्र सिंह ने श्रमजीवी पत्रकार संघ म.प्र. द्वारा तैयार की गई स्मारिका का विमोचन किया।

श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों प्रदेश के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष श्री दीपक जैन, प्रदेश महासचिव डा. चिराग छाजेड, प्रदेश सचिव श्री लखन गेहलोत, उज्जैन संभागीय अध्यक्ष श्री महेन्द्र यादव, भोपाल जिलाध्यक्ष श्रीमती निशा गर्ग, प्रदेश सलाहकार श्री अनिल गुप्ता उपस्थित थे। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्रसिंह राठौर तथा नन्दन शर्मा ने संयुक्त रुप से दी।

जनसम्पर्क संचालक श्री आशुतोष प्रतापसिंह ने स्मारिका का विमोचन किया

 भोपाल में 24 फरवरी को आयोजित किए जा रहे गर्व प्राईम अवार्ड के लिए भोपाल जनसम्पर्क संचालक श्री आशुतोष प्रतापसिंह ने श्रमजीवी पत्रकार संघ म.प्र. द्वारा तैयार की गई स्मारिका का विमोचन किया।

श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों प्रदेश के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष श्री दीपक जैन, प्रदेश महासचिव डा. चिराग छाजेड, प्रदेश सचिव श्री लखन गेहलोत, उज्जैन संभागीय अध्यक्ष श्री महेन्द्र यादव, भोपाल जिलाध्यक्ष श्रीमती निशा गर्ग, प्रदेश सलाहकार श्री अनिल गुप्ता उपस्थित थे। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्रसिंह राठौर तथा नन्दन शर्मा ने संयुक्त रुप से दी।

Trending