RATLAM

औद्योगिक निवेश के नाम पर भाजपा व कांग्रेस आमने – सामने

Published

on

औद्योगिक निवेश के नाम पर भाजपा व कांग्रेस आमने – सामने

रतलाम में होने वाले 1800 हेक्टेयर के औद्योगिक निवेश के मामले में भाजपा व कांग्रेस आमने – सामने हो गए है। रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने कांग्रेस व जयस नेताओं पर रतलाम के विकास के मामले में अड़ंगा डालने का आरोप लगाया है। जवाब में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पारस सकलेचा ने भी आरोप लगा दिए है।

रतलाम. रतलाम में होने वाले 1800 हेक्टेयर के औद्योगिक निवेश के मामले में भाजपा व कांग्रेस आमने – सामने हो गए है। रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने कांग्रेस व जयस नेताओं पर रतलाम के विकास के मामले में अड़ंगा डालने का आरोप लगाया है। जवाब में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पारस सकलेचा ने भी आरोप लगा दिए है।

विधायक चेतन्य काश्यप ने साफ किया है कि झील रेन वियर का मुख्य प्लांट रतलाम में विकसित होने वाले निवेश क्षेत्र में लगेगा। कंपनी को मध्यप्रदेश में चार यूनिट स्थापित करना है। उसमें तात्कालिक रूप से पहली यूनिट बदनावर में शुरू कर रहे है। रतलाम के निवेश क्षेत्र में स्थापित होने वाली बड़ी यूनिट यहीं रहेगी। कंपनी को मप्र औद्योगिक विकास निगम ने रतलाम में 20 हेक्टयेर भूमि आवंटित किए जाने पत्र सौंप दिया है।
काश्यप शनिवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 8 लेन एक्सप्रेस वे शुरू होने के बाद औद्योगिक निवेश क्षेत्र स्वरूप लेने लगेगा। इस निवेश क्षेत्र में 500 यूनिट स्थापित की जाना है, जिनके लिए लगातार प्रयास करने होंगे। किसी भी उद्योग को लगाने के लिए बुनियादी सुविधा सड़क, बिजली, पानी की आवश्यकता होती है। डीपीआर बन चुकी है। निवेश क्षेत्र हेतु टीएनसी सहित अन्य अनुमति से जुड़ी कार्रवाई पूरी होने के बाद संबंधित फर्म काम शुरू करेगी।
100 साल बाद भारत की परिकल्पनाकाश्यप के अनुसार वर्ष 2023-24 का केंद्रीय बजट अमृत काल का लोक कल्याणकारी बजट है। यह बजट आजादी के 100 साल बाद भारत की परिकल्पना का है। इसमें किसान, मध्य वर्ग, महिला से लेकर समाज के सभी वर्ग के विकास की रूपरेखा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार देश के नागरिकों को सामाजिक न्याय, समानता, सम्मान और समान अवसर उपलब्ध कराने वाला बजट बना है।
सकलेचा ने जारी किया बयानइधर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पारस सकलेचा ने शहर विधायक पर रेन वियर बनाने वाली कंपनी के रतलाम में आने पर असत्य बोलने का आरोप लगाया है। सकलेचा के अनुसार कंपनी ने धार जिले के बदनावर में अपना उद्योग शुरू कर दिया है व वो एमपी में कहीं और उद्योग नहीं खोलेगी।

Trending