RATLAM

अवैध कॉलोनियों हुई वैध, चार वार्ड में 11 करोड़ के विकास कार्य होंगे – विधायक चेतन्य काश्यप – विकास यात्रा वार्ड क्रमांक 5, 6, 7 और 8 में पहुंची – विभिन्न योजनाओं से जुड़े हितग्राहियों को किया हितलाभ वितरण

Published

on

अवैध कॉलोनियों हुई वैध, चार वार्ड में 11 करोड़ के विकास कार्य होंगे – विधायक चेतन्य काश्यप
– विकास यात्रा वार्ड क्रमांक 5, 6, 7 और 8 में पहुंची
– विभिन्न योजनाओं से जुड़े हितग्राहियों को किया हितलाभ वितरण

रतलाम। विकास यात्रा रतलाम शहर में अपने क्रम को आगे बढ़ाते हुए रविवार को पटरी पार क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5, 6, 7 और 8 में पहुंची। यहां नया गांव में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान कन्या पूजन के साथ ही वार्ड क्रमांक 7 व 8 में होने वाले 72 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन विधायक चेतन्य काश्यप एवं महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न योजनाओं से जुड़े हितग्राहियों के साथ श्री गणेश स्व सहायता समूह और श्री कृष्ण  को स्व सहायता समूह को डेढ़-डेढ़ लाख रूपए वितरित किए गए।
समारोह के दौरान विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि अवैध कॉलोनियों के वैध होने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चार वार्डों में 11 करोड़ के विकास कार्य होंगे। इसके टेंडर लग चुके है। कॉलोनियों के वैध होने से अब यहां के रहवासियों को लगभग 20 प्रतिशत राशि जमा कराना होगी। शेष 80 प्रतिशत राशि नगर निगम और शासन देगा। जो लोग पूर्व में राशि जमा करा चुके है, उन्हे कोई राशि नहीं देना है, जो शेष रह गए थे, उन्हे उक्त राशि जमा कराना होगी। आज जिस टैंकर रोड पर यह कार्यक्रम चल रहा है, यहां पर डामर की नई सड़क 20 से 25 फीट चौड़ी बनेगी। हमारे महापौर और पार्षद सेवा भावी है।
महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि विधायक जी के प्रयासों से अवैध कॉलोनियां वैध हो गई है, जिससे आपकी प्रापर्टी की कीमत बढ़ गई है। किसी भी व्यक्ति को नामांतरण और भवन अनुमति के लिए अब नगर निगम में चक्कर नहीं लगाने होंगे। नामांतरण की प्रक्रिया 21 से 25 दिन में पूरी होगी। निगम में यदि कोई आपसे इन कामों के लिए राशि मांगे, तो आपको राशि देने की जरूरत नहीं है। आप मुझे आकर बताए। विधायक जी ने आने वाले 40 वर्षों तक शहर को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके उसके लिए 72 करोड़ की राशि अमृत 2 योजना में स्वीकृत कराई है। इससे होने वाले कार्यों से शहर में पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सकेगा।

पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित ने कहा कि प्रदेश में अवैध कॉलोनी का मामला सबसे पहले उठाने वाले विधायक चेतन्य काश्यप है। यह राजनीति में पैसा कमाने नहीं आए हैं और आवश्यकता पड़ने पर जेब से राशि खर्च करते हैं, इसलिए आप निश्चित मानिए आपके क्षेत्र में भी विकास होगा। विकास यात्रा के विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने कहा कि अवैध कॉलोनियों की पीड़ा पूरे प्रदेश की थी लेकिन विधायक जी के प्रयासों से यह वैध हो रही है। आज विकास यात्रा के माध्यम से हम आपके बीच आए है तो आप भी शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले।

नया गांव में आयोजित समारोह के दौरान भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला मंत्री सोना शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, यात्रा प्रभारी शैलेंद्रसिंह सिसौदिया, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, एमआईसी सदस्य भगत भदौरिया, धर्मेंद्र व्यास, दिलीप गांधी, सपना त्रिपाठी, पार्षद पप्पू पुरोहित, शक्ति सिंह राठौर, देवश्री पुरोहित, अनिता वसावा, निशा सोमानी, योगेश पापटवाल, हितेश कामरेड, शबाना खान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विनोद यादव ने किया। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने दिया। आभार मंडल महामंत्री धर्मेंद्र देवड़ा ने माना।

Trending