RATLAM

युवा कांग्रेस के पूर्व  जिला उपाध्यक्ष राजू पटेल भाजपा मे शामिल जन्मदिन पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने किया स्वागत

Published

on

युवा कांग्रेस के पूर्व  जिला उपाध्यक्ष राजू पटेल भाजपा मे शामिलजन्मदिन पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने किया स्वागत
रतलाम 13 फरवरी 2023 / भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजु (राजेंद्र) पटेल भाजपा में शामिल हो गये। जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने पार्टी का दुपट्टा ओडाकर श्री पटेल का स्वागत किया। राजु पटेल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहनलाल पटेल के पुत्र है और दुग्घ संघ शिवपुर के अध्यक्ष एवं सहकारी सोसायटी के संचालक भी रहे है।
उन्होने भाजपा की नीतियों एवं जनकल्याणकारी कार्यो से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर धराड़ मंडल महामंत्री राकेश बारीया, बद्रीलाल डोडियार, मंडल मंत्री कमलेश पाटीदार, किसान मोर्चा जिला मंत्री रघुवीर सिंह शक्तावत, अशोक भट्टी, गोलु छाबडा, विरेन्द्र यादव एवं सुनील पाटीदार आदि मौजूद रहे।

Trending