झाबुआ

झाबुआ – विकास यात्रा के दौरान कांग्रेस विधायक क्रांतिलाल भूरिया पर जम कर बरसे / भाजपा के पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल ।

Published

on

झाबुआ से जिला प्रतिनिधि नयन टवली की खबर ✍️

कार्यक्रम को संबोधित करते शांतिलाल बिलवाल ।
फोटो 2

झाबुआ – विधानसभा की विकास यात्रा आज ग्राम पंचायत मकनकुई, उमरिया वेजन्त्री, सजवानी छोटी, गोला छोटी, चारोलीपाड़ा, धरमपुरी पहुँची ! यात्रा में पूर्व विधायक मा शांतिलाल बिलावल ने सम्बोधित किया ! शांतिलाल बिलावल ने बताया ! कि कॉंग्रेस की लुटेरी सरकार और मा कांतिलाल भूरिया ने कभी भी आदिवासी किसान गरीब की चिंता नही की ! जब से केंद्र में माननीय नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश में माननीय शिवराज सिंह चौहान की भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया है ! भाजपा सरकार ने शिक्षा ,स्वास्थ्य, पर विशेष ध्यान देते हुए गरीबों के लिये हर क्षेत्र में लोककल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया है ! एवं सड़क, पानी की समस्याओं का भी विशेष ध्यान दिया गया ! एवं देश के हर कोने में हर गाँव मे पक्की सड़को का जाल बिछा दिया है

यात्रा में भाजपा जिलामहामंत्री मा. सोमसिंह जी सोलंकी, मंडल अध्यक्ष मा सुरभान जी गुण्डिया, जनपद अध्यक्ष मा कमोद्दी हरु भूरिया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मा दौलत जी भावासर, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मा सुनीता अजनार सरपंच मा. राकेश , मा प्रेमसिंह, मा नागरसिंह, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे

Trending