झाबुआ

महाविद्यालय में महिला दिवस के तहत बेटी बचाओं, बेटी पढाओं के अंतर्गत नुक्कड नाटक एवं जन-जागरूकता रैली का आयोजन

Published

on

झाबुआ । शहीद चन्द्रशेखर आजाद, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ की एन.सी.सी. इकाई द्वारा 21, म.प्र प्रदेश बटालियन एन.सी.सी. रतलाम के कमांडिंग आफिसर कर्नल हर्ष शेठी तथा संस्था प्रमुख एवं प्राचार्य डाॅ जे.सी. सिन्हा, प्रशासनिक अधिकारी डाॅ रविन्द्र सिंह के निर्देशानुसार महाविद्यालय के एन.सी.सी. अधिकारी केप्टन डाॅ गोपाल भूरिया के मार्गदर्शन में एन.सी.सी. केडेट्स द्वारा 13 फरवरी 2023 को महिला दिवस पर ”बेटी बचाओं, बेटी पढाओं” के अंतर्गत नुक्कड नाटर एवं जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में डाॅ रविन्द्र सिंह, डाॅ अंजना सोलंकी, डाॅ संजू गांधी, डाॅ आर.एस. अजनार, प्रो शुभम गुण्डिया थे। डाॅ रविन्द्र सिंह ने बेटीयों को सम्पर्ण क्षैत्रों में आगे बढते हुऐ रोजगार पाने हेतु प्रेरित किया। डाॅ अंजना सोलंकी द्वारा बेटी कविता के माध्यम से केडेट्स को संबोधित किया गया। कार्यक्रम में 90 केडेट्स ने सहभागिता की । सीनीयर अंडर आफिसर अथर्व बारिया एवं अंडर आफिसर वर्षा वास्केल, सारजेट सीमा डामोर के दल ने नुक्कड नाटक का मंचन किया। नुक्कड नाटक समाप्ति के बाद केडेट्स द्वारा जन-जागरूकता रैली निकाली गयी ।
कार्यक्रम का संचालन एन.सी.सी. अधिकारी केप्टन डाॅ गोपाल भूरिया ने किया तथा आभार सीनीयर अंडर आफिसर अथर्व बारिया ने व्यक्त किया।

Trending