अनादि कल्पेश्वर दर्शन करने पहुंची साध्वी प्राची:मदनी के ओम और अल्लाह के बयान पर किया पलटवार, बोलीं- हिंदू धर्म की ABCD भी नहीं पता
आलोट~~साध्वी प्राची आज आलोट पहुंची। उन्होंने धरोला स्थित अनादि कल्पेश्वर के दर्शन कर भगवान का जलाभिषेक किया। मंदिर समिति के सदस्यों ने साध्वी को मंदिर के इतिहास से भी के बारे में भी बताया। दर्शन कर साध्वी प्राची बगलामुखी माता के दर्शन के लिए निकली। साध्वी प्राची ने रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता की। इसमें उन्होंने मौलाना मदनी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें हिंदू धर्म की ABCD भी नहीं पता है।उन्होंने कहा कि मदनी जैसे लोगों ने सन 47 में देश का बंटवारा करवाया था। उन्होंने कहा था कि हम हिंदुओं के साथ नहीं रहेंगे। प्राची ने कहा कि हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र ही रहेगा। साध्वी प्राची ने कहा कि बेटियों को अपने बचाव के लिए कट्टर संस्कार रखने पड़ेंगे। पर्स में लिपस्टिक की जगह चाकू रखना चाहिए। जिहादी गर्दन उतारने पर उतारू हो उससे पहले वह उसकी गर्दन उतार दें।