RATLAM

 प्रदेश में यहां है शिवशक्ति का सिद्ध पीठ गुणवन्ती का धाम

Published

on

 प्रदेश में यहां है शिवशक्ति का सिद्ध पीठ गुणवन्ती का धाम

रतलाम। जिला मुख्यालय से 26 किमी दूर गुणवन्ती धाम के नाम से प्रसिद्ध शिव-शक्ति का सिद्ध पीठ मलेनी नदी के तट पर है। गुणावद से करीब एक किमी दूर ग्राम टेकरी पर भगवान भोलेनाथ के साथ मां हिंगलाज का प्राचीन प्रसिद्ध मंदिर है। किवंदति है कि यह यति द्वारा स्थापित किया गया है। यहां 64 योगनियां और कालभैरव भी परिसर में विद्यमान होकर भक्तों के संकट हरते है।

पुजारी कमलगिरी गोस्वामी ने बताया कि सुबह सिद्ध क्षेत्र है। श्रावण माह के साथ ही महाशिवरात्रि पर विशेष आयोजन होते है, पूरे दिन भक्तों आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा बाहर से भक्तजन पहुंचते हैं। महाशिवरात्रि पर सुबह अभिषेक के बाद दिनभर भंग प्रसादी का वितरण किया जाएगा। शाम को फिर अभिषेक किया जाकर रात्रि शयन आरती की जाएगी।

24 खम्बों पर खड़ा महादेव मंदिर
पुजारी ने बताया कि मलेनी नदी के तट किनारे टेकरी पर महादेव का मंदिर 24 खम्बों पर मंदिर खड़ा है। यह सैलाना स्टेट के अन्तर्गत आता है। ऐसे बताया जाता है कि प्राचीन समय में एक गुफा थी, जो उज्जैन महाकाल निकलती थी। मंदिर परिसर में पाप-पुण्य के दो खम्बे है, जिनके मध्य से आस्थानुसार भक्त निकलकर ऐसे मानते है कि इन खम्बों से निकलने पर किए पापों से मुक्ति मिलती है।

रास्ते की परेशानी

मलेनी नदी के तट पर प्राचीन सिद्ध मंदिर है, लेकिन यहां पहुंचने के लिए रास्ता कच्चा और पगडंडी है। जिससे भक्तों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। रास्ते में एक नाला भी पड़ता है जिस पर बिजली के पोल रखे हुए है, वहां से भक्त आना जाना करते हैं। बारिश के दिनों में काफी परेशानी आती है।

Trending