RATLAM

धूमधाम से मनाया जा रहा महाशिवरात्रि पर्व:अनादि कल्पेश्वर महादेव मंदिर पर लगी भक्तों की भीड़, भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर अर्पित किया भोग

Published

on

धूमधाम से मनाया जा रहा महाशिवरात्रि पर्व:अनादि कल्पेश्वर महादेव मंदिर पर लगी भक्तों की भीड़, भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर अर्पित किया भोग

आलोट~~आलौट के अनादि कल्पेश्वर मंदिर पर आज शिवरात्रि के पावन पर्व पर भक्तों की सुबह से ही कतार लग गई है। सुबह 5 बजे से ही भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा शुरू हो गई। वहीं यहां पर 9 दिनों से शिवरात्रि पर्व का आयोजन भी हो रहा है। जहां पर शिव पुराण कथा की जा रही है।

अनादि कल्पेश्वर मंदिर पर पहुंच रहे भक्तों के लिए मंदिर समिति की ओर से खिचड़ी व मिठाई वितरित की जा रही है। हर वर्ष शिवरात्रि पर्व पर यह आयोजन होता आ रहा है। कनक पर्वत की गोद में बसा यह मंदिर अति प्राचीन और पुराना है, रियासत काल में यह मंदिर देवास रियासत के अधीन हुआ करता था, मंदिर का देखरेख का कार्य भी देवास रियासत में होता था।

गौरतलब है कि यह मंदिर अति प्राचीन होकर पूर्वदेवास रियासत के राजा की ओर से अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर हर महाशिवरात्रि को अभिषेक करने की परंपरा आज भी जारी है। वहीं यहां कलेवर कुंड है, राजा नल और दमयंती ने अपना राजपाट खोने के बाद यहां विशेष पूजा अर्चना की थी और उसके बाद उन्हें राजपाट प्राप्त हो गया था।

यह शास्त्रों में लिखा हुआ है, कनक पर्वत भी है, कनक पर्वत पर हनुमान जी के पैरों के निशान भी है, यह भी शास्त्रों में लिखा हुआ है कि हनुमान जी लक्ष्मण के लिए संजीवनी लेने गए थे, तब कुछ देर कनक पर्वत पर रुके थे। मंदिर के पुराने अस्तित्व को ध्वस्त कर दिया था, आज भी कई जगह वीरान है और मंदिर का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। लेकिन भक्तों की आस्था आज भी बनी हुई है, अनादि कल्पेश्वर को आलोट के राजा के नाम से जाना जाता है।

Trending