RATLAM

श्रीमती शर्मा के संस्कारो से परिवार हुआ  फलीभूत  निगमाध्यक्ष की सासू मॉ का अंतिम संस्कार 

Published

on

श्रीमती शर्मा के संस्कारो से परिवार हुआ  फलीभूत 
निगमाध्यक्ष की सासू मॉ का अंतिम संस्कार 
रतलाम / नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा की सासु मॉ, भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा एवं सेवा निवृत बैक प्रबंधक राजेन्द्र शर्मा की माताजी श्रीमती विद्यावती शर्मा का अंतिम संस्कार शनिवार को जवाहर नगर मुक्तिधाम मे किया गया। इसके पूर्व कर्मचारी कांलोनी मुखर्जी नगर मेनरोड़ स्थित निवास से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। इसमे विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, सहित कई नेता शामिल हुए |
82 वर्षीय श्रीमती विघावती शर्मा स्व.जगदीशचन्द्र शर्मा की धर्मपत्नी थी। मुक्तिधाम में उनकी पार्थिव देह को पुत्र राजेन्द्र एवं मनोज ने मुखाग्नि पुत्र राजेन्द्र और मनोज शर्मा ने दी। इसके बाद नवनिर्मित विधायक श्रृद्धां सदन मे शोक सभा हुई| इसमे वक्ताओं ने श्रीमती शर्मा को सेवाभावी एवं धर्मनिष्ठ महिला बताते हुए कहा कि उनके संस्कारों से परिवार फलीभूत हो रहा है।
शोक सभा को विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महामंत्री मनोहर पोरवाल, कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, ओदिच्य ब्राहाम्ण समाज के अध्यक्ष कृष्ण वल्लभ  आचार्य, पूर्व पार्षद पवन सोमानी आदि ने संबोधित किया। संचालन प्रवीण उपाध्याय द्वारा किया गया।

Trending