RATLAM

कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस:रतलाम में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, विकास यात्रा पर उठाए सवाल रतलाम

Published

on

कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस:रतलाम में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, विकास यात्रा पर उठाए सवाल

रतलाम~~चुनावी साल में दोनों प्रमुख पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। रतलाम में आज कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विकास यात्रा और स्थानीय मुद्दों पर भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया और पारस सकलेचा सहित अन्य कांग्रेसी नेता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जगह-जगह विकास यात्राओं का विरोध हो रहा है। वहीं,शासकीय कर्मचारियों ,खासकर शिक्षकों की विकास यात्रा में ड्यूटी लगाकर बच्चों के भविष्य से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर सीवरेज लाइन घोटाला और गोल्ड पार्क की जमीन को लेकर हेरा फेरी के आरोप भी लगाए हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश स्तर के साथ स्थानीय मुद्दो को उठाया जाएगा।

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा विकास यात्राओं के माध्यम से जहां चुनावी जमीन तैयार कर रही है । वहीं,कांग्रेस ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। विकास यात्राओं को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाए हैं कि जगह जगह विकास यात्राओं का विरोध हो रहा है कहीं भीड़ जुटाने के लिए अश्लील नृत्य का सहारा प्रदेश सरकार ले रही है। वही, किसानों को फसल बीमा नहीं मिलने जैसे मुद्दे भी कांग्रेसी नेताओं ने उठाए हैं। रतलाम शहर में सीवरेज लाइन घोटाले का मुद्दा भी कांग्रेस ने उठाया है। कांग्रेस का आरोप है कि नगर निगम द्वारा सीवरेज लाइन ठेकेदार को कार्य पूर्ण किए बिना ही करोड़ों रुपए का भुगतान कर दिया गया। जबकि शहर में सीवरेज लाइन प्रोजेक्ट पूरी तरह फेल साबित हो रहा है।

शहर में पेयजल संकट को लेकर आने वाले दिनों में कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर जन आंदोलन खड़ा करने की बात भी कही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल और पारस सकलेचा ने संबोधित किया।

Trending