RATLAM

अखंड ज्ञान आश्रम में होगा आगमन संतों का आगमन:ब्रह्मलीन स्वामी स्वरूपानंद महाराज के स्मरण में भंडारे का आयोजन आज

Published

on

अखंड ज्ञान आश्रम में होगा आगमन संतों का आगमन:ब्रह्मलीन स्वामी स्वरूपानंद महाराज के स्मरण में भंडारे का आयोजन आज

रतलाम~~ब्रह्मलीन परमपूज्य बालब्रह्मचारी ब्रह्मनिष्ठ महामंडलेश्वर श्री स्वामी स्वरूपानंदजी महाराज के स्मरण में गुरुवार को महाषोडशी भंडारा होगा। इसमें देशभर के ख्यातनाम संतों और महात्माओं का अखंड ज्ञान आश्रम में आगमन होगा। महामंडलेश्वर श्री स्वामी स्वरूपानंदजी महाराज 8 फरवरी को अखंड ज्ञान आश्रम में ब्रह्मलीन हुए थे । गुरुवार सुबह आचार्य पं. संजय मिश्रा द्वारा श्रीमद् गीताजी पाठ तथा भजन श्रद्धांजलि होगी। सुबह 11.30 बजे से भंडारा होगा। बुधवार को निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी विशोकानंद भारतीजी महाराज, स्वामी नर्मदानंदजी महाराज व अन्य संतजनों ने अखंड ज्ञान आश्रम में पहुंचकर समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

संतों का होगा आगमन
आश्रम के स्वामी देवस्वरूपानंदजी महाराज ने बताया कि विशेष रूप से पीली कोठी आचार्य पीठाधीश्वर स्वामी दिव्यानंदजी महाराज चित्रकुट, भानपुरा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य ज्ञानानंदजी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी चिदम्बरानंद सरस्वतीजी महाराज मुंबई, महामंडलेश्वर स्वामी चेतनस्वरूपजी महाराज इंदौर का विशेष सान्निध्य प्राप्त होगा। इसके साथ ही ओमकारेश्वर, वृंदावन, चित्रकूट, काशी, हरिद्वार, उज्जैन सहित अन्य स्थानों से भी संतों का आगमन होगा। शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के भक्तजन भी भंडारे में प्रसादी ग्रहण करेंगे।

Trending