RATLAM

कमलनाथ का पुतला जलाने पर कांग्रेस का प्रदर्शन:एसपी ऑफिस पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, पूर्व सीएम का पुतला जलाने वालों के खिलाफ एफआईआर की मांग

Published

on

कमलनाथ का पुतला जलाने पर कांग्रेस का प्रदर्शन:एसपी ऑफिस पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, पूर्व सीएम का पुतला जलाने वालों के खिलाफ एफआईआर की मांग

रतलाम~~रतलाम में भाजपा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाए जाने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस सड़क पर उतर आई। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। दरअसल यह पूरा मामला पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मध्य प्रदेश को मदिरा प्रदेश वाले बयान के बाद से गरमाया है। प्रदेश भर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाया था। रतलाम में भी भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने धान मंडी क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाया था।

कमलनाथ का पुतला जलाए जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं आज विरोध प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे है। जहां पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला जलाए जाने के दौरान मौजूद रहे भाजपा नेताओं पर एफआईआर की मांग की है । कांग्रेस नेताओं ने वीडियो जारी कर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, शहर विधायक चैतन्य काश्यप सहित वीडियो में नजर आ रहे भाजपा नेताओं खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।

Trending