झाबुआ

सैकड़ों की संख्या में बालिकाएं एवं महिलाएं कलश लेकर तथा हजारो कावडिये कावड़ में जलभर कर जयघोष के साथ निकले………. विहिप धर्म प्रसार ने निकाली विशाल कावड़ यात्रा

Published

on

झाबुआ से दाैलत गाैलानी……….
झाबुआ। विशव हिन्दू परिषद् धर्म प्रसार विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष 16वीं विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन देवझिरी तीर्थ स्थल से किया गया। यह कावड़ यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टेंड पर पहुंची। जहां धर्म सभा का आयाेजन हुआ। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में बालिकाएं एवं महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर तथा हजारों की संख्या में कावडिये देवझिरी कुंड से मां नर्मदा का पवित्र जल भरकर मुख्य मार्गों से होकर निकले। इस दौरान पूरा शहर भोले शंभु-भोलेनाथ, जल बरसा दो दीनानाथ …., ऊॅं नमः शिवाय के स्वर से गूंजायमान हुआ।
श्रावण मास के दूसरे सोमवार को सुबह 10 बजे से जिलेभर से ग्रामीण महिला-पुरूषों का देवझिरी तीर्थ पर आना प्रारंभ हो गया था। यहा सभी द्वारा भगवान भोलेनाथजी के र्दशन करने के बाद यात्रा आरंभ की गई। यात्रा में सबसे आगे विहिप धर्म प्रसार के जिला प्रमुख संत कमलसिंह महाराज, नंगरियाजी महाराज, विहिप के प्रांतीय संगठन मंत्री नंदादास दंडोलिया, विभाग संगठन मंत्री दीपक निनामा आदि नेतृत्व करते हुए चले। आगे एक युवती भारत माता की वेशभूषा में चली। इसके पीछे सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं अपने सिर पर कलश लेकर गीत गाए हुए चली। बाद हजारो कावडिये कावड़ में जल भरकर भोले शंभु-भोलेनाथ, हर-हर बम-बम, ऊॅं नमः शिवाय के जयकारे लगाते हुए सम्मिलित हुए। यह कावड़ यात्रा करीब डेढ़ किमी लंबी रहीं। महिलाओं एवं बालिकाओं की संख्या करीब ढ़ाई हजार एवं कावडि़यों की संख्या करीब 8-9 हजार रहीं। जिसमें छोटे बच्चें से लेकर बड़े, बुजुर्ग तक कावड़ यात्री शामिल रहे।
इन मार्गों से होकर निकली यात्रा
यह यात्रा देवझिरी तीर्थ से आरंभ होकर गडवाड़ा, मोहनपुरा, अनास नदी, किशनपुरी, कृषि उपज मंड़ी प्रांगण, राजगढ़ नाका, डीआरपी लाईन तिराहा, नेहरू मार्ग, श्री गौवधर्ननाथ मंदिर तिराहा, आजाद चौक, बाबेल चौराहा, थांदला गेट, मेन बाजार, फव्वारा चौक होते हुए बस स्टेंड पर पहुंची।
जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
यात्रा के राजगढ नाका पहुंचने पर यहां भाजपा की ओर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल, पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल, मांगीलाल भूरिया आदि द्वारा सभी यात्रियों पर पुष्पवर्षा पर भव्य स्वागत किया। वहीं डीआरपी लाईन तिराहे पर पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मन्नूबेन डोडियार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रका रांका, शकरसिंह भूरिया, हेमचंद डामोर, आाष भूरिया, गौरव सक्सेना, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट, साबिर फिटवेल, रिंकू रूनवाल, वसीम सैयद, पार्षद हेमेन्द्र बबलू कटारा, जयसिंह आदि ने स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा करने के साथ आगे चल रहे नेतृत्वकर्ताओं का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत भी किया। इसके साथ ही शहर में अन्य कई जगहों पर भी यात्रा का भव्य स्वागत हुआ।
हिन्दूओं को एकजुट होकर देहित में करना है कार्य
बस स्टेंड पर हुई धर्मसभा को संबोधित करते हुए विहिप धर्म प्रसार के जिला प्रमुख कमलसिंह महाराज ने कहा कि आज देश की सबसे बड़ी शक्ति हिन्दू शक्ति है। हिन्दूओं को एकजुट होकर देहित में कार्य करना होगा। आज जो कावडि़यों ने कावड़ में जल भरा है, उसे अपने गांवों में ले जाकर शिव मंदिरों पर शिवलिंग पर जलाभिषेक करना है। नंगरियाजी महाराज ने अपने संबोधन में धर्म के प्रति सभी को समर्पित रहने हेतु आव्हान किया। यहां धर्मसभा में आचार्य श्री नरेन्द्र सूरीवरजी मसा एवं प्रन्यास प्रवर श्री जिनेन्द्र विजयजी मसा ने भी उपस्थित ग्रामीणजनों को आार्वचन दिए। संपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग विहिप धर्म प्रसार के जिला मंत्री राजू निनामा, जिला उपाध्यक्ष जोगाभाई सिंगाड़, वरिष्ठ अभिभाषक उत्तम जैन, रमेशनिनामा, प्रेमसिंह डामोर, जरूभाई डामोर आदि का रहा।

फोटो 005 -ः विहिप धर्म प्रसार द्वारा निकाली गई विशाल कावड़ यात्रा का नेतृत्व करते संत कमलसिंह महाराज एवं नंगरियाजी महाराज।

फोटो 006 -ः सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं सिर पर कलश लेकर चली।

फोटो 007 -ः हजारों कावडि़ये भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए चले।

Click to comment

Trending