RATLAM

राष्ट्रीय हिंद मजदूर सभा:श्रद्धांजलि के बाद 10 भूतपूर्व कर्मचारी नेता आज लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

Published

on

राष्ट्रीय हिंद मजदूर सभा:श्रद्धांजलि के बाद 10 भूतपूर्व कर्मचारी नेता आज लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

रतलाम~~राष्ट्रीय हिंद मजदूर सभा के महामंत्री, वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष कामरेड उमरावमल पुरोहित की नवी पुण्यतिथि सोमवार को मनाई जाएगी। 134 देशों का नेतृत्व करने वाले अंतरराष्ट्रीय यातायात कर्मचारी फेडरेशन (आईटीटीएफ) के अध्यक्ष पुरोहित को याद कर उनकी स्मृति में 10 भूतपूर्व कर्मचारी नेताओं (मजदूर आंदोलन में उल्लेखनीय योगदान के लिए) को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया जाएगा।

दो बत्ती स्थित निजी होटल में शाम 4.30 से 5 बजे श्रद्धांजलि व उसके बाद शाम 5 बजे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2023 से भूतपूर्व 10 कर्मचारी नेताओं को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार और विशेष अतिथि डॉ. अतुल शर्मा रहेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश व्यास ने बताया गोविंद लाल शर्मा (रेलवे), एचएन जोशी (पोस्टल), हंसी शिवानी (टेलीकॉम), आईएल पुरोहित (पोस्टल), शांतिलाल शर्मा (आयकर), मनोहर पचौरी (रेलवे),

विजयप्रकाश दुबे (एफसीआई), वीके त्रिपाठी (डिफेंस), श्यामबाबू श्रीवास्तव (रेलवे), रामखेलावन कुमायूं (रेलवे) आदि को सम्मानित किया जाएगा। एसोसिएशन की प्रेमलता जैन, जया शर्मा, एमए खान, गिरीश शर्मा, राजेंद्र चतुर्वेदी, कैलाश छपरी, प्रदीप ओझा, दुर्गा प्रसाद मिश्रा ने पेंशनर साथियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

Trending