RATLAM

मौसम में बढ़ रही गर्मी:तापमान 36 डिग्री के करीब अभी दो दिन और बढ़ेगा पारा

Published

on

मौसम में बढ़ रही गर्मी:तापमान 36 डिग्री के करीब अभी दो दिन और बढ़ेगा पारा

रतलाम~~जिले में गर्मी धीरे-धीरे तेज हो रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री के करीब आ गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दो दिन और पारा बढ़ेगा। इस बार पिछले साल से ज्यादा गर्मी रहने वाली है। इसके संकेत मिलने लगे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री व न्यूनतम 14.6 डिग्री दर्ज किया गया। फरवरी में यह दूसरा मौका है जब पारा 36 डिग्री के करीब आया।

इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री रहा था। शनिवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़त तो न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़त रही। शनिवार काे अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री व न्यूनतम 14.4 डिग्री रहा था। सुबह आर्द्रता 61 व शाम को 38% रही है।

पिछले साल 34.2 डिग्री से ज्यादा नहीं गया पारा
पिछले साल इस बार से कम गर्मी थी। फरवरी में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री से ज्यादा ऊपर नहीं गया । 23 और 26 फरवरी को पारा 34.2 डिग्री रहा था। जो पूरे महीने का सबसे ज्यादा था। वहीं, रात का तापमान 26 फरवरी को 14.6 डिग्री रहा था।

पांच दिन का तापमान
दिनांक अधि. न्यू.
26 फरवरी 35.5 14.6
25 फरवरी 35.0 14.4
24 फरवरी 35.2 15.0
23 फरवरी 35.0 15.2
22 फरवरी 34.2 14.6

आने वाले दो दिनों के लिए मौसम शुष्क रहने वाला है। बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। दोपहर में गर्मी बढ़ सकती है। रात में हल्की ठंडक है, जो कि धीरे-धीरे कम होगी।- अमित गुप्ता, मौसम वैज्ञानिक, भाेपाल (दैनिक भास्कर से साभार)

Trending