झाबुआ

राष्ट्र सेविका समिति नगर थांदला की वार्षिक बैठक सम्पन्न

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य) राष्ट्र सेविका समिति शाखा थांदला की गत वर्ष के कार्यक्रम की समीक्षा ,शाखा में बहनों की संख्यात्मक वृद्धि व ग्रह सम्पर्क, समिति का परिचय व आगामी कार्यक्रम की योजना बनाई गई जिसमे फाग उत्शव, परिवार होली मिलन, व नववर्ष गुड़ी पड़वा पर सामूहिक परिवार सहित सूर्य को अर्घ्य व शाम को माता बहनों की भगवा वाहन यात्रा व भारत माता आरती का आयोजन पर चर्चा की और सहमति बनाई गई।
इस अवसर पर विशेष रूप से समिति की जिला शारीरिक प्रमुख कृतिका जी शर्मा ने राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना व जिले में सर्व प्रथम समिति का कार्य थांदला में समिति का कार्य 2016 से राष्ट्र सेविका समिति की शाखा लगी तब से समिति राष्ट्र,सामाजिक , माता बहनों मै शारीरिक,मानसिक,बौद्धिक दक्षता व स्वालंबी बनाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है।इस अवसर पर समिति की इशिका पाटीदार, विजिया शर्मा, कविता बारिया, गर्विता उपाध्याय, सीमा भट्ट, मीना नागर, साधना सिंह,लक्ष्मी पंदा, माया सोलंकी, शवेता शर्मा, टुन्ना भट्ट, चंद्रकला फ्लकया आदि राष्ट्र सेविका समिति की बहने उपस्थित थीं

Trending