झाबुआ

कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, उड़े भाजपा के होश

Published

on

कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, उड़े भाजपा के होश

रतलाम. हमारे कार्यकर्ताओं में विधानसभा चुनाव को लेकर काफी उत्साह है। हम इस बार प्रदेश में सरकार बनाएंगे। पिछली बार हमारी सरकार पर भाजपा ने डकैती कर दी थी जिससे जनता में इस सरकार के प्रति आक्रोश है। यह बात एआईसीसी के सदस्य और प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल ने सर्किट हाउस पर पत्रकार वार्ता में कही। इस दौरान ग्रामीण जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष कोमल धुर्वे, यास्मिन शैरानी, शांतिलाल वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
उत्साह में बोले 230 सीटे जीतेंगे
जेपी अग्रवाल ने प्रदेश में सरकार बनाने के लिए कितनी सीटें जीतने के अनुमान के सवाल पर अतिउत्साह दिखाते हुए कहा कि सभी 230 सीटें हम जीतेंगे। हमारे कार्यकर्ता और नेता दिनरात मेहनत कर जनता की बात उठा रहे हैं। इसलिए हमें सभी सीटों पर जीत मिलेगी।

पार्टी में नाराजगी की बात स्वीकारी
जेपी अग्रवाल ने पार्टी में नाराजगी और अच्छे नेताओं की दूरी के सवाल पर कहा कि जो नाराज होगा उन्हें हम मनाएंगे। अभी चार-पांच माह से ही प्रभारी बना हूं और 12 से ज्यादा जिले का दौरा किया है। पूरे प्रदेश में दौरा करके कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जा रहा है।

Trending