झाबुआ

पलवाड़ मे भाजपा के कद्दावर नेता मौला पारगी ने थामा कांग्रेस का दामन

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य) क्षैत्र मे चल रहे भगोरिया पर्व के साथ ही चुनावी राजनिति भी उफान पर है चुनाव के समय मे दलबदल का खेल भी जोरो पर चलता है इसी के तहत सोमवार को कांग्रेस को बडी सफलता मिली। पलवाड क्षैत्र के कददावर भाजपा नेता व पूर्व जनपद सदस्य मौला पारगी ने अपने सैकडो साथीयो के साथ विधायक वीरसिह भूरीया व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाष रांका के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौला पारगी ने कहा कि भाजपा के 20 वर्षो के षासन के बाद भी हमारा क्षैत्र बिजली व पानी जैसी मूलभूत समस्याओ से जूझ रहा है भाजपा के नेता विकास के नाम पर केवल घोषणाए करते है किन्तु कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती है इसलिये मैने मेरे कार्यकर्ताओ और ग्रामवासीयो की सहमति से विकास की मुख्यधारा मे जुडने के लिये कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। विधायक वीरसिंह भूरीया ने ग्रामवासी और नवीन कार्यकर्ताओ को क्षैत्र मे विकास करने का भरोसा दिलाया तथा उनके सुख दुख मे हमेषा साथ निभाने का वादा किया। भूरीया ने ग्राम के विद्युतीकरण के लिये बिजली पोल व ट्रांसफार्मर लगाने की घोषणा के साथ ही पेयजल के तीन टेकर तत्काल प्रदान किये। जिलाध्यक्ष प्रकाष रांका ने सभी कार्यकर्ताओ का पार्टी मे स्वागत करते हुवे कांग्रेस को गरीब हितेषी बताते हुवे कार्यकर्ताओ के मान सम्मान का हमेषा ध्यान रखने का आष्वासन दिया। कांग्रेस नेताओ मे पार्टी मे षामिल कार्यकर्ताओ को कांग्रेस का गमछा डालकर कांग्रेस की सदस्यता प्रदान की। कार्यक्रम को संगठन मंत्री जसवंतसिंह भाबर पूर्व जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर, चेनसिंह डामोर, कालुसिंह नलवाया,जितेन्द्र धामन राजेष डामोर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जितेन्द्र षाह, राजु डिडोर, आनंद भाबर,कमलेष सोनी व पलवाड क्षैत्र के सभी कांग्रेस सरपंच भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रमेष भटेवरा व आभार सरपंच अनिल डामोर ने व्यक्त किया।

Trending