RATLAM

रतलाम में कुत्तों का आतंक, महापौर डांस में व्यस्त

Published

on

रतलाम में कुत्तों का आतंक, महापौर डांस में व्यस्त

रतलाम पूरे प्रदेश में डॉग बाइट के मामले में दूसरे नंबर है। हैरानी इस बात की है कि कागजों में तो योजना पर काम चल रहा है, लेकिन हकीकत इससे अलग है।

रतलाम. रतलाम पूरे प्रदेश में डॉग बाइट के मामले में दूसरे नंबर है। हैरानी इस बात की है कि कागजों में तो योजना पर काम चल रहा है, लेकिन हकीकत इससे अलग है। शहर के जवाहर नगर में 7 दिन में 9 बच्चे कुत्तों की बाइट का शिकार हुए, जब लोगों ने महापौर से मदद मांगी तो लोगों का कहना है कि महापौर ने कहा हम क्या कर सकते है। दूसरी तरफ महापौर का मंच पर डांस करता एक वीडियो वायरल तेजी से हो रहा है।
नगर निगम भले दावा करें कि वो कुत्तों की नसबंदी करवा रही है, लेकिन हकीकत इससे अलग है। शहर के जवाहर नगर क्षेत्र में एक सप्ताह में 9 बच्चों को कुत्तों ने अपना शिकार बनाया है। एक बालिका को तो तीसरी बार कुत्ते ने काटा है। रहवासियों ने जब इसकी सूचना नगर निगम को दी तो जवाबदारों ने टका सा जवाब दे दिया कि वे इस मामले में कुछ नहीं कर सकते। अब रहवासी मोहल्ला तक छोडऩे को तैयार हो गए है।
कुछ जा चुके, कुछ जाने की तैयारी में
रहवासियों के अनुसार कुछ किराएदार थे। इनके बच्चों को जब कुत्तों ने काटा व निगम ने कार्रवाई नहीं की तो वे मकान खाली कर जा चुके हैं। रहवासियों के अनुसार क्षेत्रीय पार्षद से लेकर निगम के जिम्मेदारों को कई बार बताया, लेकिन वे समस्या के समाधान के मामले में रहवासियों को सहयोग नहीं कर रहे है।
स्वरा को तीसरी बार काटा
क्षेत्र में रहने वाली 11 वर्ष की स्वरा चौहान को तीसरी बार कुत्ते ने काटा है। स्वरा के अनुसार 3 जून 2018, नवंबर 2021 व इसी वर्ष 7 मार्च को कुत्ते ने काटा। महापौर अंकल को फोन लगाया था, लेकिन उन्होंने मदद से इंकार कर दिया।
बच्चों के नाम जिन्हें कुत्तों ने काटाकार्तिक सिंह भाटी उम्र 6 साल

देव कौशल उम्र 5 साल

परी कौशल उम्र 9 साल

अंजलि भाटी उम्र 11 साल

सोनू भाटी उम्र 24 साल

तनीषा राजोरिया उम्र 12 सालहनु दुबे उम्र 9 साल

विधान चौबे उम्र 12 साल

स्वरा चौहान उम्र 11 वर्ष

कार्रवाई का कहा गया

जवाहर नगर क्षेत्र से कुत्ते के आमजन को काटने की सूचना मिली है। स्वास्थ्य विभाग को कार्रवाई का कहा गया है~– प्रहलाद पटेल, महापौर नगर निगम

Trending