झाबुआ

सामाजिक समरसता मंच ने निकाली राधाकृष्ण फाग यात्रा – भगवा रंग में रंगा पूरा नगर

Published

on

थांदला-(वत्सल आचार्य)- रंगों का त्यौहार रंग पंचमी पर थांदला नगर को हिन्दू जागृति व आनंद से सरोबार करने सामाजिक समरसता मंच ने ऐतिहासिक राधा-कृष्ण फाग यात्रा निकाली। यात्रा का मुख्य आकर्षण चारों तरफ लहराते भगवा ध्वज, मशीन से उड़ता रंग बिरंगा गुलाल और रथ में सजे खाटू श्यामजी महाराज के साथ डीजे बैंड ढोल तासे की धुन पर नाचते युवा थे। स्थानीय आजाद चौक से जवाहर मार्ग से यात्रा का शुभारंभ हुआ जो नगर के सभी मुख्य मार्गों में भगवा सहित विविध रंग बिखेरते हुए युवाओं की टोली नाचते गाते हिन्दू जागृति के नारें लगाते हुए पुनः आजाद चौक पर आकर समाप्त हुई। यात्रा में भाजपा जिला महामंत्री सुनील पाणदा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह कारवा भूषण भट्ट, युवा नेतृत्व धवल अरोड़ा, रोहित बैरागी सामाजिक समरसता मंच के हेमंत शर्मा, जयंत आचार्य, मनीष तलेरा, चेतन आचार्य, श्याम प्रेमी मनोज सोनी, आशुतोष राठौड़, नटवर पंवार, अनिमेष वर्मा, आदि बड़ी संख्या में युवाओं की टोली शामिल हुई।

Trending