झाबुआ

श्री आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव 15 मार्च को झकनावदा में मनाया जाएगा

Published

on

(राजगढ़- रायपुरिया श्री संघ करेंगे शिरकत)

झकनावदा(राजेश काॅसवा):- प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी राष्ट्रसंत जैन आचार्य वचन सिद्ध पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयंत सेन सुरीश्वरजी महाराज साहब की पावन प्रेरणा से प्रथम तीर्थंकर श्री केसरियानाथ जी (आदिनाथ) भगवान का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक महोत्सव 15 मार्च को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिसमें 15 मार्च को राजगढ़ पैदल संघ एवं रायपुरिया पैदल श्री संघ की झकनावदा में स्थानीय बस स्टैंड से बैंड बाजों के साथ गाजते-बाजते भव्य अगवानी की जाएगी। रायपुरिया पैदल श्री संघ में महातपस्वी साध्वी श्री नियति श्रीजी आदि ठाणा दो वर्तमान में जिनकी 58 वीं ओली जी का पारणा 11 मार्च को हुआ है। जिनकी आज्ञानिवृत्ति का 11 मार्च को 481 वा आयंबिल शतत अग्रसर है। ऐसे महान तपस्वी जी की निश्रा में रायपुरिया श्री संघ झकनावदा श्री केसरिया नाथ जैन मंदिर 15 मार्च को पहुंचेगा। इसके साथ ही 15 मार्च को दोनों ही श्री संघ का भव्य वरघोड़ा नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ स्थानीय श्री केसरिया नाथ जैन मंदिर परिसर पर पहुंचेगा जहां दोनों ही श्री संघो का झकनावदा सकल जैन श्री संघ की ओर से बहूमान किया जाएगा। जिसके बाद प्रातः स्नात्र पूजा, चेतय प्रवाडी, सधार्मिक वात्सलय एवं दोपहर में पूजा का भव्य आयोजन आयोजित होगा।

Trending